back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गौतम गंभीर को देख दर्शकों ने लगाए ‘हाय-हाय’ के नारे, विराट कोहली ने भी किया रिएक्शन, वीडियो वायरल

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में भारत की हार के बाद दर्शकों ने गौतम गंभीर को देखकर ‘हाय-हाय’ के नारे लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज ने सिर्फ खेल का नहीं बल्कि फैंस की नाराजगी का भी नया रूप दिखाया। न्यूजीलैंड ने 2-1 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की और यह पहली बार था जब कीवियों ने भारत में वनडे सीरीज जीती। इस हार के बाद फैंस का गुस्सा मुख्य रूप से टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर निकला, जिनके खिलाफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मैदान पर मौजूद गौतम गंभीर को देखकर स्टैंड्स में बैठे दर्शकों ने ‘हाय-हाय’ के नारे लगाए। यही नहीं, इस दौरान विराट कोहली का रिएक्शन भी कैमरे में कैद हो गया, जिससे यह वीडियो और ज्यादा चर्चा में आ गया।

 कोहली ने क्या कहा-अपशब्द बोले?


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नारेबाजी के बीच विराट कोहली क्राउड की तरफ मुंह करके कुछ बोलते हैं। देखने में ऐसा प्रतीत होता है कि कोहली ने कुछ अपशब्द कहे हों। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने वास्तव में क्या कहा और इसे पुष्टि के साथ नहीं बताया जा सकता, लेकिन वीडियो को देखकर फैंस में चर्चा तेज हो गई है।

न्यूजीलैंड की पहली जीत, भारत की बड़ी हार


यह सीरीज भारत के लिए बेहद निराशाजनक रही। सीरीज का पहला मैच भारत ने 4 विकेट से जीता था, लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड ने दोनों मैचों में जीत दर्ज कर भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बना लिया।पिछले साल कीवियों ने टेस्ट सीरीज में भारत को 3-0 से व्हाइटवॉश किया था, और इस बार भी भारतीय टीम का प्रदर्शन फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया।

कोहली का बल्ला चला, लेकिन टीम हारी


सीरीज में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 3 मैचों में 3 पारियों में 240 रन बनाए और 80 की औसत से खेला। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला। कोहली सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई ऐसे दिलचस्प किस्से भी शामिल हैं, जो...
spot_img

Latest Stories

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵