back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्मृति मंधाना ने जीता ICC वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब, बुमराह बने टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर

महिला टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीत लिया है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम के लिए दोहरी खुशी सामने आ रही है। आईसीसी ने साल 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। भारतीय महिला क्रिकेट की कप्तान स्मृति मंधाना ने आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया जबकि पुरुष टीम की बात करें तो टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब जीता। जसप्रीत बुमराह इस अवॉर्ड को जीतने वाले भारत के 6वें प्लेयर बने हैं। 

ICC वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब जीतने वाली स्मृति मंधाना का प्रदर्शन

स्मृति मंधाना के लिए साल 2024 सुनहरा साल रहा है। साल की शुरूआत होने के बाद पहला बड़ा पड़ाव तब आया जब जून महीने में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो शतक लगाकर टीम इंडिया को 3-0 से जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई। अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ डू एंड डाई मैच में शतक लगाकार सुर्खियों में आ गईं। साल 2024 में उन्होंने कुल 14 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 747 रन बनाए। इसमें उनके 4 शतक भी शामिल हैं। इस साल उनकी बैटिंग एवरेज 57.86 रही और वनडे में 95 चौके और 6 छक्के लगाए।

बुमराह बने ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर

साल 2023 में जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट से जूझ रहे थे। और साल 2024 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की। उस पूरे साल के दौरान उन्होंने टोटल 13 टेस्ट मैच खेले। 14.92 की औसत से उन्होंने 71 विकेट हासिल कर लिए। यह ऐसा आंकड़ा था कि कोई दूसरा गेंदबाज इसके आस पास भी नहीं था। कोई भी गेंदबाज 60 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। बुमराह के इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। बुमराह ये सम्मान पाने वाले 6वें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले सहवाग, अश्विन और गौतम गंभीर जैसे दिग्गज भी इस अवॉर्ड से सम्मानित हो सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

विवाद के बाद कैसे हैं पलाश मुच्छल? डेज़ी शाह ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। म्यूज़िक कंपोज़र से डायरेक्टर बने पलाश मुच्छल की निजी ज़िंदगी पिछले दिनों उस वक्त चर्चा में आ गई जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम...
spot_img

Latest Stories

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...