नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने शुक्रवार को एक बड़ा कारनाम किया है, उन्होंने ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज के नाम था। यह उपलब्धि स्मृति मंधाना ने शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए वनडे मैच में किया।
95 मैच में बनाए 4000 रन
यह स्मृति मंधाना का 95वां वन डे इंटरनैशनल मैच था। वह 100 से कम पारियों में 4000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। मिताली राज ने यह कारनामा 112 पारियों में किया था। आपको बता दें कि मिताली राज भारत की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर हैं। उन्होंने 7805 रन बनाए हैं, वहीं 4000 रनों के साथ मंधाना दूसरे स्थान पर हैं।
भारत ने 93 गेंद शेष रहते मैच जीता
बता दें कि, आयरलैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में स्मृति मंधाना ने पहले वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी संभाली। जिसमें भारत को 6 विकेट से शानदार जीत दिला पाई। इस पारी में स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 29 गेंदों पर 41 रन की जबर्दस्त पारी खेली। जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल है। उनके अलावा टीम से प्रतीका रावल ने 89 रन और तेजल हसबनिस ने 53 रन नाबाद पारी खेली। इस बीच प्रतीका रावल और तेजल के बीच 116 रन की साझेदारी हुई। जिससे की इस मैच में भारत की पकड़ मजबूत हो गई। जहां पर भारत ने 93 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।
दुनिया की तीसरे नंबर की बल्लेबाज बनीं
स्मृति मंधाना के इस रिकॉर्ड के बाद वह विश्व के तीसरे नंबन की बल्लेबाज बन गई है। विश्व के महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना सबसे तेज 4000 रन बनाने के मामले में तीसरे पायदान पर पहुंची है। पहले नंबर की बात करें तो, ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क हैं जिन 86 पारियों में इतने रन बनाए थे। दूसरे स्थान पर मैग लैनिंग हैं, उन्होंने 89 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।




