back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना का इमोशनल बयान: ‘क्रिकेट ही मेरा सबसे बड़ा प्यार’, हरमनप्रीत ने दिया साथ

भारतीय स्टार स्मृति मंधाना शादी टूटने के बाद पहली बार पब्लिक में दिखीं, जहां हरमनप्रीत कौर ने उन्हें भावनात्मक सहारा दिया। इवेंट में मंधाना ने साफ कहा कि क्रिकेट ही उनका सबसे बड़ा प्यार और ताकत है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना हाल के दिनों में अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही हैं। संगीतकार पलाश मुच्छल से शादी टूटने की खबर के बाद फैंस उनकी मानसिक स्थिति को लेकर चिंतित थे। ऐसे में लंबे इंतज़ार के बाद स्मृति पहली बार एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नज़र आईं, जहां टीम इंडिया की कप्तान और उनकी करीबी साथी हरमनप्रीत कौर भी मौजूद थीं।

चेहरे पर खामोशी… और दोस्त का मजबूत कंधा


इवेंट में जैसे ही मंधाना पहुंचीं, उनके चेहरे पर हल्की थकान और उदासी साफ झलक रही थी। उन्हें देखते ही हरमनप्रीत कौर ने आगे बढ़कर स्मृति को गले लगाया। माहौल एकदम भावुक हो उठा, मानो कप्तान नहीं, बल्कि एक सच्ची दोस्त मुश्किल वक्त में साथ खड़ी हो।

‘क्रिकेट से बड़ा मेरा कोई प्यार नहीं’ मंधाना का दमदार बयान


मंच पर जब स्मृति से पूछा गया कि इस कठिन दौर में उन्हें क्या संभालता है, उनका जवाब दिल छू लेने वाला था। मंधाना ने कहा,मैं सबसे ज्यादा प्यार क्रिकेट से करती हूं। इंडियन जर्सी पहनते ही बाकी सब पीछे छूट जाता है। देश को रिप्रेजेंट करने का एहसास हर परेशानी से ऊपर है।उन्होंने आगे कहा कि मैदान पर कदम रखते ही दो अरब लोगों की उम्मीदें उनके साथ चलती हैं और यही एहसास उन्हें हर चुनौती से लड़ने की ताकत देता है।

ड्रेसिंग रूम विवाद पर भी रखी दो-टूक बात


हाल ही में टीम के भीतर मतभेदों की खबरें भी सुर्खियों में थीं। इस पर स्मृति ने साफ कहा, मतभेद होना कोई गलत बात नहीं। अगर बहसें नहीं होंगी, तो पैशन कहां दिखेगा? हमारी लड़ाई हमेशा एक ही चीज़ के लिए होती है-भारत को मैच जिताना। उनकी यह प्रतिक्रिया बताती है कि टीम का माहौल प्रोफेशनल है और सबका लक्ष्य एक है-विजय।

शादी टूटने के बाद संभलने की कोशिश


आपको बता दें कि 23 नवंबर को होनी थी मंधाना–पलाश मुच्छल की शादी, लेकिन पिता की तबीयत खराब होने के चलते इसे टाल दिया गया। बाद में 7 दिसंबर को दोनों ने आधिकारिक तौर पर शादी कैंसिल होने की घोषणा कर दी। इस पब्लिक अपीयरेंस ने यही संदेश दिया कि मंधाना मुश्किल दौर से बाहर निकलने की कोशिश कर रही हैंऔर क्रिकेट ही उनका सबसे बड़ा सहारा है।

टीम इंडिया का अगला पड़ाव


भारतीय महिला टीम अब श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज की तैयारी में जुटी है, जिसकी शुरुआत 21 दिसंबर से होगी। यह विश्वकप जीतने के बाद भारत की पहली सीरीज है। मंधाना बतौर उप-कप्तान एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...