back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्मृति का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, T20I में बनीं सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी, बेथ मूनी को छोड़ा पीछे

तीसरे T20I में इंग्लैंड के खिलाफ स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 49 गेंदों पर 56 रन बनाए और इस पारी के दौरान एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । लंदन के केनिंगटन ओवल में खेले गए भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 56 रन बनाए। उनकी इस अर्धशतकीय पारी ने न सिर्फ भारतीय पारी को मजबूत आधार दिया, बल्कि उनके करियर में भी एक अहम कीर्तिमान जोड़ा। इस पारी के साथ मंधाना इंग्लैंड के खिलाफ महिला T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सबसे अधिक 50+ स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बल्लेबाज बेथ मूनी को भी पीछे छोड़ दिया है, जो अब दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं।

इस मामले में स्मृति मंधाना ने बेथ मूनी को पीछे छोड़ा

इंग्लैंड के खिलाफ स्मृति मंधाना ने 24 पारियों में 9 बार 50 या उससे अधिक रनों की पारी खेली है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की स्टार क्रिकेटर बेथ मूनी इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 8 बार 50+ स्कोर बना चुकी हैं। उनकी हमवतन मेग लैनिंग ने इस विरोधी टीम के खिलाफ 6 बार अर्धशतक या उससे ऊपर की पारी खेली है। इसके अलावा, न्यूजीलैंड की अनुभवी खिलाड़ी सोफी डिवाइन ने इंग्लैंड के खिलाफ महिला T20 अंतरराष्ट्रीय में 5 बार 50+ रन बनाए हैं।

साथ ही मंधाना ने एक और खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वह अब महिला T20 अंतरराष्ट्रीय में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में बेथ मूनी के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर हैं। मंधाना इंग्लैंड के खिलाफ 9 बार ऐसा कर चुकी हैं, जबकि मूनी ने भारत के खिलाफ 9 बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। इसके अलावा, सोफी डिवाइन ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 8 बार और मूनी ने इंग्लैंड के खिलाफ 8 बार यह कारनामा किया है।

भारत बनाम इंग्लैंड महिला तीसरा T20I मुकाबले का हाल

तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत को 5 रनों से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 171 रन बनाए। उनकी पारी में सोफिया डंकली और व्याट हौज ने शानदार अर्धशतक जड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 5 विकेट खोकर 166 रन ही बना सकी और मुकाबला बेहद करीबी रहा। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने सबसे अधिक 56 रन बनाए, जबकि शेफाली वर्मा ने 25 गेंदों पर तेजतर्रार 47 रनों की पारी खेली।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵