back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shreyas Iyer Injury: श्रेयस अय्यर की इंजरी के बाद पहली पोस्‍ट, जानें रिकवरी को लेकर क्‍या कहा?

सिडनी वनडे के दौरान गंभीर चोटिल हुए श्रेयस अय्यर पांच दिन बाद सोशल मीडिया पर अपनी इंजरी और रिकवरी के बारे में जानकारी साझा कर चुके हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में भारतीय टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। भारतीय उपकप्तान श्रेयस अय्यर को सिडनी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी का कैच पकड़ते समय चोट लगी। गंभीर स्थिति के चलते उन्हें सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में भर्ती होने के पांच दिन बाद श्रेयस अय्यर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी तबीयत के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भी उनकी हेल्थ अपडेट लगातार फैंस के साथ साझा कर रहा है।

खुद दी अपनी तबीयत के बारे में जानकारी


भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने चोटिल होने के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी स्थिति के बारे में जानकारी दी है।

अय्यर ने पोस्‍ट में क्‍या लिखा


अय्यर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, “मैं इस समय रिकवरी कर रहा हूँ और धीरे-धीरे पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूँ। इस दौरान मुझे जो प्यार और आशीर्वाद मिला है, उसके लिए मैं आभारी हूँ। आपकी दुआएँ मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं। धन्यवाद।”

सिडनी के अस्‍पताल में श्रेयस अय्यर का इलाज


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे सिडनी में खेला गया। भारतीय टीम पहले गेंदबाजी कर रही थी और ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट गिर चुके थे। चौथे विकेट की संभावना पर हर्षित राणा की गेंद पर कैच लेने दौड़े श्रेयस अय्यर मैदान पर गिर गए और चोटिल हो गए।

श्रेयस अय्यर को सिडनी में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पता चला कि उनकी बाईं पसली के निचले हिस्से में चोट लगी है और उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग भी हो रही थी।

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया के मुताबिक, श्रेयस अय्यर की इस चोट के लिए कोई सर्जरी नहीं की गई। डॉक्टरों ने इसे अलग तरीके से इलाज कर ठीक किया है। टीम इंडिया में श्रेयस अय्यर की वापसी के लिए फिलहाल, अनिश्चितता बनी हुए है। उनकी सेहत में पूरी तरह से सुधार और फिट होने के बाद ही तस्‍वीर साफ हो सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵