back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डीपीएल में अंपायर पर गुस्सा दिखाने पर शाकिब पर लगा 3 मैचों का प्रतिबंध (लीड-1)

ढाका, 12 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने ढाका प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2021 में शुक्रवार को एक मैच में अंपायर पर गुस्सा जताने और स्टंप को लात मार कर गिराने के मामले में आलराउंडर शाकिब अल हसन तीन मैचों का प्रतिबंध लगाया है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, आलराउंडर शाकिब पर साथ ही पांच लाख बांग्लादेशी टका जुमार्ना भी लगाया गया है। मोहम्मडन स्पोटिर्ंग क्लब की ओर से खेलते हुए मैदान पर गुस्से में अपना आपा खो बैठे थे और अंपायर के आउट नहीं देने पर स्टंप्स को लात मारकर गिरा दिया था। वह डीपीएल में अभानी लिमिटेड के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे थे और तभी अपनी एक गेंद पर अंपायर द्वारा आउट नहीं देने पर वह एक बार नहीं बल्कि दो बार अपना गुस्से में अपना आपा खो बैठे। शाकिब ने मुशफिकुर रहीम के खिलाफ की गई पगबाधा की अपील को खारिज किए जाने के बाद लात मारकर स्टंप गिरा दिया। बाद में उन्होंने मैदान पर ही स्टंप उखाड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और फिर अंपायर से बहस भी करने लगे। इसके बाद अंपायर पर भी जोर जोर से चिल्लाने लगे। मोहम्मडन स्पोटिर्ंग क्लब क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष मसूदुज्जमां ने क्रिकबज से इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि वे बीसीबी से अपील करेंगे ताकि वे यह पता लगा सकें कि उनके खिलाड़ी ने इस तरह के व्यवहार क्यों किया। मसूदुज्जमां ने क्रिकबज से कहा, हमें अभी तक कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है लेकिन हमें पता चला है कि अंपायर समिति ने चार मैचों के प्रतिबंध की सिफारिश की है।हम बोर्ड से अपील करेंगे और उनसे कहेंगे कि वे इस मामले की जांच करें और देखें कि शाकिब को ऐसा कदम उठाने के लिए क्यों प्रेरित किया गया। स्वाभाविक रूप से, यह स्वीकार्य नहीं था लेकिन साथ ही हमें यह पता लगाना होगा कि ऐसा क्यों हुआ। शाकिब ने हालांकि इस मामले के लिए अब फैंस से माफी भी मांगी है। उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर माफी मांगी है। उनकी पत्नी उम्मे अल हसन ने भी इस मामले में अपने पति का बचाव किया है। –आईएएनएस ईजेडए/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

DPL 2025: नितिश राणा के दम पर वेस्ट दिल्ली लायंस बनी DPL 2025 की चैंपियन, फाइनल में सेंट्रल दिल्ली को दी मात

 नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । वेस्ट दिल्ली लायंस ने दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2025 का खिताब अपने नाम किया। कप्तान नितीश राणा के शानदार...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵