back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शाहिद अफरीदी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

कराची, 27 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह इस साल के पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान पीसीबी के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुद को आइसोलेट कर लिया और निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही वह टीम से जुड़ेंगे। अफरीदी क्वेटा ग्लैडिएटर्स के शुरुआती मैचों में भाग नहीं लेंगे और लाहौर के खिलाफ मैच के लिए टीम में शामिल होंगे। अफरीदी ने व्यक्तिगत और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के कारण पीएसएल सीजन सात के बायो बबल को छोड़ दिया है। अफरीदी ने कहा कि वह बायो बबल से बाहर निकल गए हैं और आवश्यक तीन दिवसीय क्वारंटीन अवधि को पूरा करेंगे, जिसके बाद वह क्वेटा टीम में शामिल होंगे। जियो न्यूज को सूत्रों ने बताया कि ऑलराउंडर ने फ्रेंचाइजी प्रबंधन से व्यक्तिगत और स्वास्थ्य मुद्दों के कारण बायो-बबल से उन्हें माफ करने के लिए कहा था। सूत्रों ने बताया कि अफरीदी ने प्रबंधन को बताया है कि वह पीठ दर्द से पीड़ित हैं और उनकी पत्नी के एक रिश्तेदार का निधन हो गया है। कराची के नेशनल स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू होने वाला इस साल का पीएसएल अफरीदी का आखिरी टूर्नामेंट होगा। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...