back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सेरेना विलियम्स चोट के कारण यूएस ओपन से हटीं

न्यूयार्क, 25 अगस्त (आईएएनएस)। छह बार की यूएस ओपन चैंपियन अमेरिका की सेरेना विलियम्स चोट के कारण यूएस ओपन से हट गई हैं। सेरेना ने यूएस ओपन से हटने की खबर बुधवार को इंस्टाग्राम के जरिए दी। सेरेना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, सावधानीपूर्वक विचार करने और अपने डॉक्टरों और मेडिकल टीम की सलाह का पालन करने के बाद, मैंने यूएस ओपन से हटने का फैसला किया है जिससे मैं चोट से पूरी तरह उबर सकूं। न्यूयॉर्क दुनिया का सबसे मजेदार शहर में से एक है और खेलने के लिए मेरे पसंदीदा स्थानों में से एक है। आप सभी का लगातार प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। सेरेना को विंबलडन के पहले राउंड के दौरान एलियाकसांद्रा सासनोविच के खिलाफ मैच में चोट लगी थी और वह इस मुकाबले से हट गई थीं। सेरेना ने इसके बाद से अबतक टेनिस सर्किट में मैच नहीं खेला है। सेरेना इससे पहले सिनसिनाटी में हुए सर्दन एंड वेस्टर्न ओपन से भी हट गई थीं। सेरेना के अलावा रोजर फेडरर, राफेल नडाल और डॉमिनिक थीम भी साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन से नाम वापस ले चुके हैं। — आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵