back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज ही के दिन आईपीएल में सहवाग और वाटसन ने खेली थी तूफानी पारियां

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। आईपीएल में आज ही के दिन (30 मई)को कुछ साल पहले वीरेंद्र सहवाग और शेन वॉटसन ने अपनी-अपनी टीम के लिए तूफानी पारियां खेली थी। सात साल पहले सहवाग ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की ओर से खेलते हुए 122 रनों की पारी खेली थी और टीम को पहली बार फाइनल में पहुंचाया था। आईपीएल 2014 के सीजन में क्वालीफायर-2 के दौरान सहवाग ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए 58 गेंदों की पारी में 12 चौके और आठ छक्के जड़े। उनकी पारी की बदौलत पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट पर 226 रन बनाए थे। यह सहवाग का आईपीएल में दूसरा शतक था। इससे पहले उन्होंने 2011 के सीजन में हैदराबाद के खिलाफ 119 रन बनाए थे। पंजाब के 226 रन के जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 202 रन ही बना सकी थी और फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही थी। सहवाग की पारी के छह साल पहले 2008 में वाटसन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली फ्रेंचाइजी के खिलाफ 29 गेंदों पर 52 रन बनाए थे। वाटसन की पारी के दम पर राजस्थान ने 20 ओवर में 192 रन बनाए थे। बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में वाटसन ने 10 रन देकर तीन विकेट झटके थे जिसके दम पर राजस्थान ने दिल्ली को 87 रन पर ढेर कर 105 रनों से जीत हासिल की थी। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL New Rules: IPL में क्या है Like For Like का नया नियम जो बना हुआ है चर्चा का केंद्र, रिप्लेसमेंट के नियमों में...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL की शुरुआत में केवल कुछ घंटों का समय बाकी है। 28 मार्च से इस लीग की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि...
spot_img

Latest Stories

सोशल मीडिया पर छाया kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (kiara...

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया...

PNG vs LPG: 1 किलो गैस में कितने दिन बनता है खाना? कौन है ज्यादा किफायती PNG या LPG? जानिए

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में ईरान के रास्ते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵