back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के ब्रांड एंबेसडर बने Salman Khan, बोले- मैं बहुत उत्साहित हूं

इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को अक्टूबर में होने वाले के दूसरे सत्र के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया है। अभिनेता ने इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को इस साल अक्टूबर में होने वाले इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) के दूसरे सत्र के लिए बुधवार को आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया। पिछले साल अपने शुरुआती सत्र में भारत में मोटरस्पोर्ट्स के परिदृश्य को बदलने का दावा करने वाली इस लीग ने कहा कि सलमान की बॉलीवुड में सुपरस्टार की छवि और उनकी लोकप्रियता लीग में बड़ा बदलाव लायेगी। सलमान का मोटरस्पोर्ट जुनून और दर्शकों के साथ जुड़ाव ISRL की पहुंच को बढ़ाएगी, जिससे सुपरक्रॉस भारत में एक घरेलू नाम बन जाएगा।

क्‍या कहा सलामान ने ?

सलमान खान ने ISRL से जुड़ने पर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि “मैं उस चीज़ का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूँ जिसके बारे में मैं वास्तव में बहुत जुनूनी हूं। ISRL जो बना रहा है वह दीर्घकालिक दृष्टि के साथ वास्तव में क्रांतिकारी है। इस लीग में मनोरंजन का अपार मूल्य है और यह जुनून को जगाने, कौशल दिखाने और ऐसे नायकों को बनाने की भावना को दर्शाता है जो अगली पीढ़ी को प्रेरित करेंगे। साथ मिलकर हम सुपरक्रॉस को भारत में एक घरेलू नाम बनाने और अपने सवारों को वैश्विक मंच पर लाने के लिए तैयार हैं।”

ISRL के प्रबंध निदेशक वीर पटेल ने कहा कि “ISRL परिवार में सलमान खान का स्वागत भारत में मोटरस्पोर्ट्स के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। जैसे-जैसे मोटरस्पोर्ट्स दुनिया भर में लोकप्रिय हो रहे हैं, भारतीय सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) ने भारत को वैश्विक मोटरस्पोर्ट्स मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया है।

गौरतलब है कि ISRL के उद्घाटन सत्र ने भारत में मोटरस्पोर्ट इवेंट्स के लिए नए मानक स्थापित किए। जिसमें 30,000 से अधिक लोगों की उपस्थिति और प्रसारण के केवल 3 दिनों में 11.5 मिलियन दर्शकों की संख्या थी। जिसने सुपरक्रॉस इवेंट के लिए एक नया वैश्विक रिकॉर्ड स्थापित किया। इस प्रतियोगिता में दुनिया के 48 बेहतरीन राइडर्स ने भाग लिया, जिनमें अंतरराष्ट्रीय दिग्गज जोर्डी टिक्सियर, मैट मॉस और एंथनी रेनार्ड शामिल थे। जिन्होंने कई श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा की। 

Advertisementspot_img

Also Read:

सूरज बड़जात्या की बेटी के वेटिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला, सलमान खान रानी मुखर्जी सहित नजर आए कई बड़े स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूरज बड़जात्या ने हम साथ साथ हैं', 'हम आपके हैं कौन' और 'मैंने प्यार किया' जैसी आईकॉनिक और ब्लॉकबस्टर फिल्मों...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...