नई दिल्ली रफ्तार डेस्क – साक्षी मलिक (Sakshi Malik On Retirement) ने न जाने कितनी ही बार भारत को अपनी पहलवानी से करो करने का मौका दिया है। ओलंपियन साक्षी मलिक ने अपनी जीवन से संबंधित किताब लिखी है जिसका नाम उन्होंने विटनेस रखा है। न सिर्फ इतना बोल क्यों उन्होंने इस राज का भी पर्दाफाश किया कि उन्होंने पहलवानी से रिटायरमेंट क्यों लिया। इसके अलावा उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह को लेकर अभी कई अहम बातें कहीं।
मजबूरी में छोड़ना पड़ा रेसलिंग
साक्षी मलिक से जब पूछा गया कि आपने इतनी जल्दी पहलवानी से संन्यास क्यों ले लिया तो साक्षी मलिक ने जो जवाब दिया उसका लब्बोलुआब यह है कि उन्होंने अपने मन से संन्यास नहीं लिया बल्कि मजबूरी वश लिया है। साक्षी ने बताया कि 18 महीने तक संघर्ष करने के बाद, सरकार की प्रताड़ना सहने के बाद फिर से रेसलिंग फेडरेशन इनडायरेक्ट तौर पर बृजभूषण शरण सिंह के हाथ में चले जाने के कारण उन्हें संन्यास लेना पड़ा। उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह केस पर बात करते हुए कहा कि उन्हें न्यायपालिका में विश्वास है और बृजभूषण पर जो आरोप लगे हैं उनके चलते समय आने पर उन्हें सजा जरूर मिलेगी। हालांकि उन्होंने एक अहम बात यह भी कहीं की महिलाओं के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा और तब तक जारी रहेगा जब तक आरोपी को सजा नहीं मिल जाती।
अपनी किताब को लेकर भी खोले राज
साक्षी मलिक ने हाल ही में अपनी जीवन को लेकर जो किताब लिखी है उसका नाम विटनेस रखा है। इस पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि साक्षी का मतलब ही विटनेस है इसलिए उन्होंने यह नाम रखा है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा की वह सच बोलने में यकीन रखती हैं और किताब में लिखी एक-एक बात सच है।




