back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विराट-रोहित की टूटेगी जोड़ी, बाबर आजम के साथ खेलते नजर आएंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी, इस सीरीज में दिखेंगे साथ

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी हमेशा एक दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आए हैं लेकिन बहुत ही जल्द दोनों टीमों के खिलाड़ी एकसाथ नजर आने वाले हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई भी आपसे यह कहे कि भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एकसाथ खेल रहे हैं तो आप इस बात पर शायद ही यकीन कर पाएं। लेकिन अब ऐसा होता हुआ दिखाई दे सकता है। लगभग 20 साल के बाद ऐसा मौका आएगा जब दोनों देशों के खिलाड़ी एक ही टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। यहां तक कि ऐसा होता हुआ भी दिखाई दे सकता है जब बैटिंग की शुरुआत करने के लिए रोहित शर्मा यशस्वी जायसवाल के साथ नहीं बल्कि पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान के साथ जोड़ी बनाते हुए नजर आ सकते हैं।

Afro Asia Cup में दिख सकते हैं साथ

लगभग 20 सालों के बाद Afro Asia Cup की शुरुआत हो सकती है। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि इस स्पर्धा में अफ्रीका XI और एशिया XI के खिलाड़ी आमने सामने होंगे। दरअसल इस बात की चर्चा अफ्रीका क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक बैठक के दौरान शुरु हुई। इस बैठक में इस टूर्नामेंट को फिर से शुरु करने को लेकर चर्चा की जिसके बाद 6 सदस्यीय अंतरिम कमेटी बना दी गई जिसका काम अफ्रीका क्रिकेट एसोसिएशन को सशक्त करना है। इसका मकसद अफ्रीकी खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट खिलवाना है। अगर ऐसा होता है तो भारत और पाकिस्तान दोनों के खिलाड़ी एकसाथ खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

आर्थिक नजरिए से भी अहम है प्रतियोगिता- ACA

Africa Cricket Council के अंतरिम अध्यक्ष तवेंगा मुखलानी के इस प्रतियोगिता को दोनो महाद्वीपों के लिए जरूरी बताते हुए कहा है कि एफ्रो-एशिया कप दोनों महाद्वीपों के खिलाड़ियों के नजरिए से तो अहम है ही बल्कि आर्थिक तौर पर भी महत्वपूर्ण है। हालांकि यह प्रस्ताव अभी अफ्रीकी क्रिकेट काउंसिल की ओर से आया है जबकि एशियाई क्रिकेट काउंसिल की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

माथे पर चंदन, गले में कंठी: वृंदावन आश्रम में अनुष्का-विराट ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Anushka Sharma और Virat Kohli एक बार फिर अपने आध्यात्मिक दौरे को लेकर चर्चा में हैं। सोमवार सुबह यह जोड़ी वृंदावन...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...