back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भारतीय स्पिनरों की सहायता करेंगे साईराज बहुतुले

9 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बार्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है। कोच राहुल द्रविड़ ने पूर्व लेग स्पिनर साईराज बहुतुले को भारतीय स्पिनरों की मदद करने के लिए बुलाया है।

मुंबई, एजेंसी। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने पूर्व लेग स्पिनर साईराज बहुतुले को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय स्पिनरों की मदद करने के लिए बुलाया है। बहुतुले वर्तमान में बीसीसीआई की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में स्पिन गेंदबाजी कोच हैं।

अतिरिक्त स्पिनर लघु शिविर में शामिल

टीम में आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के होने के बावजूद टीम प्रबंधन ने कुछ स्पिनरों- वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार, साई किशोर, राहुल चाहर, जयंत यादव और पुलकित नारंग को नागपुर में लघु शिविर में शामिल होने के लिए कहा है।

साईराज बहुतुले का करियर 

भारत के लिए दो टेस्ट और आठ वनडे खेलने वाले बहुतुले ने 188 प्रथम श्रेणी मैचों में भाग लिया है, जिसमें उन्होंने 630 विकेट लिए हैं और 6176 रन बनाए हैं। बहुतुले पिछले नवंबर में न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के दौरे पर टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच भी थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

नागपुर में टीम इंडिया का जलवा! कीवियों के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा T20 स्कोर, फिर न्यूजीलैंड को 48 रन से चटाई धूल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नागपुर में खेले गए भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 रन से...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...