नई दिल्ली, रफ्तार। भारत को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जिताने के साथ कप्तान रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब रोहित की बढ़ती उम्र को देखकर कयास लगाए जा रहे कि वह अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे। हाल में हिटमैन ने रिटायरमेंट का प्लान रिवील भी किया।
वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर संशय
बता दें, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने स्पष्ट कर चुके हैं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल और आईसीसी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी भारत रोहित की कप्तानी में ही खेलेगा। वैसे, शाह ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर कुछ नहीं कहा था। इस कारण कयास लगाए जा रहे थे कि कप्तान चैंपियंस ट्रॉफी तक ही वनडे क्रिकेट खेलेंगे।
मुझमें अभी काफी क्रिकेट बाकी : रोहित
14 जुलाई को डलास में एक कार्यक्रम में रोहित से वनडे और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर सवाल पूछा गया तो क्रिकेटर ने कहा कि वह बहुत आगे की नहीं सोचते हैं। अभी फैंस उन्हें काफी खेलते देखेंगे। उनमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी है। यह जवाब सुनकर फैंस ने खूब तालियां बजाईं।
2021 में रोहित बनाए गए थे कप्तान
2021 टी-20 वर्ल्ड कप में इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद BCCI ने रोहित शर्मा को कप्तान बनाया था। ‘हिटमैन’ की कप्तानी में भारत 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंचा था। फिर 2024 में टीम विश्व कप जीत ली। भारतीय टीम को 13 साल बाद यह खिताब मिला है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in




