back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RCB के गेंदबाज यश दयाल पर यौन शोषण का मामला दर्ज, गाजियाबाद की युवती ने लगाए गंभीर आरोप

गाजियाबाद में आरसीबी के क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। एक युवती की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ गाजियाबाद में यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया है। इंदिरापुरम निवासी एक युवती ने आरोप लगाया है कि क्रिकेटर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और लंबे समय तक उसका मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक शोषण किया।

पीड़िता के अनुसार, पांच साल पहले उसकी यश दयाल से सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच करीबी बढ़ी और यश ने उसे शादी का वादा किया। युवती का दावा है कि यश ने उसे अपने परिवार से अपनी होने वाली बहू के रूप में भी मिलवाया, जिससे वह पूरी तरह उस पर विश्वास करने लगी थी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब उसने यश से कथित धोखे के बारे में सवाल किए, तो उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। साथ ही यश ने उसे आर्थिक रूप से भी खुद पर निर्भर कर लिया था।

युवती के पास पुख्ता सबूत मौजूद 

पीड़िता ने आगे आरोप लगाया कि बाद में उसे पता चला कि यश दयाल के दो से तीन अन्य महिलाओं के साथ भी रिश्ते हैं और वह उन्हें भी शादी का झांसा देकर फंसाते रहे हैं। उसने यह भी बताया कि मामले की शिकायत महिला हेल्पलाइन पर की गई थी और फिर 21 जून को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। युवती के अनुसार, उसके पास इस संबंध में चैट, स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल और तस्वीरों के रूप में पुख्ता सबूत मौजूद हैं। पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि यश दयाल इस साल की शुरुआत में RCB की ऐतिहासिक आईपीएल 2025 जीत का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 15 मैचों में 13 विकेट चटकाए थे। वे घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हैं, हालांकि अभी तक वे भारत के लिए नहीं खेले हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL से पहले बड़ा कबूलनामा, RCB को लेकर जितेश का बयान हो रहा है जबरदस्त वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट जगत में उस वक्त हलचल मच गई, जब जितेश शर्मा ने अपनी ही टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर बड़ा...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...