back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

येे क्या बोल गईं जडेजा की पत्नी रिवाबा! भारतीय खिलाड़ियों पर लगाया गंभीर इल्जाम, बवाल होना तय?

भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने भारतीय खिलाड़ियों पर ऐसा गंभीर आरोप लगाया है जिसके बाद से क्रिकेट गलियारों में हलचल मच गई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी और गुजरात की शिक्षा मंत्री रिवाबा जडेजा का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जो क्रिकेट प्रेमियों और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। रवींद्र जडेजा की पत्नी और गुजरात की कैबिनेट मंत्री रिवाबा जडेजा ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में ऐसा बयान दिया है, जिसने क्रिकेट जगत में तूफान ला दिया है। रिवाबा ने अपने पति की तारीफ करते हुए टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों पर विदेशों में जाकर ‘गलत काम’ करने के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और टीम प्रबंधन पर दबाव बढ़ सकता है।

पति की प्रशंसा करते हुए अन्य खिलाड़ियों पर साधा निशाना’


गुजरात की शिक्षा मंत्री (कैबिनेट में शामिल) रिवाबा जडेजा हाल ही में एक कार्यक्रम में बोल रही थीं। उन्होंने मंच से कहा कि उनके पति रविंद्र जडेजा को अंतरराष्ट्रीय मैच और टूर्नामेंट खेलने के लिए अक्सर विदेश जाना पड़ता है, लेकिन वह कभी गलत आदतों में नहीं पड़े। रिवाबा जडेजा ने अपने पति की तारीफ करते हुए कहा कि विदेशों में खेलने के दौरान भी रविंद्र जडेजा ने कभी व्यसन या अनुचित काम नहीं किया। वहीं, उन्होंने अन्य भारतीय खिलाड़ियों पर आरोप लगाया कि कई बार वे विदेशी दौरों पर अनुचित व्यवहार करते हैं। रिवाबा ने कहा, ऐसा नहीं है कि मेरे पति को कोई रोक-टोक है। वह भी चाहें तो कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने जिम्मेदारी समझते हुए कभी गलत कदम नहीं उठाया।

रिवाबा ने जोर देकर कहा, मेरे पति को लंदन, दुबई, ऑस्ट्रेलिया जैसे अनेकों देशों में खेलने के लिए जाना होता है फिर भी आज दिन तक उन्होंने कभी व्यसन (गलत काम या बुरी आदत) नहीं किया। टीम के बाकी सारे खिलाड़ी गलत काम करते हैं।

रिवाबा जडेजा के इस बयान पर टीम इंडिया की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इस आरोप पर क्रिकेट गलियारों में भारी बवाल मच सकता है। रिवाबा के बयान के बाद सोशल मीडिया और फैंस के बीच बहस तेज हो गई है। उनके आरोपों ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है और विशेषज्ञों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 का शेड्यूल दो चरणों में हो सकता है घोषित, BCCI जल्द लेगी फैसला, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । आगामी आईपीएल 2026 का शेड्यूल इस बार खास तरीके से घोषित किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल,...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...