back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Samit Dravid: टीम इंडिया की जर्सी में दिखेंगे Rahul Dravid के बेटे, U-19 टीम में चयन

Rahul Dravid के बेटे Samit Dravid पहली बार टीम इंडिया की जर्सी में दिखाई देंगे। समित का ऑस्ट्रेलिया-19 के खिलाफ 4 वनडे की सीरीज के लिए U-19 टीम में सिलेक्शन हुआ है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया की दीवार राहुल द्रविड़ के बाद अब उनके बेटे समित द्रविड़ क्रिकेट में अपने जौहर दिखाते हुए नजर आएंगे। समित का ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया अंडर 19 में सिलेक्शन हुआ है। BCCI ने शनिवार 31 अगस्त को इस बात की घोषणा की। समित ने Maharaja Trophy में भाग लिया था। इसके अलावा वह कर्नाटक की अंडर 19 टीम से भी खेल चुके हैं। क्रिकेट में पिता-पुत्र की जोड़ी का लंबा इतिहास रहा हैं।

योगराज सिंह-युवराज सिंह

योगराज सिंह को पहली बार 1977 में अंडर 22 की टीम में कपिल देव की जगह टीम में शामिल किया गया था। 1979 में उन्हें पाकिस्तान टीम के खिलाफ चुना गया था। अब बारी आई 1980 की जब उन्हें न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उपयुक्त पाया गया और उन्हें फिर एक बार टीम में शामिल होने का मौका मिला। उनका टेस्ट डेब्यू 21 फरवरी 1981 को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ। हालांकि उनके बेटे और भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह का करियर काफी लंबा और गौरवपूर्ण रहा है। युवराज ने भारत के लिए 40 टेस्ट खेले जिसमें 1900 रन बनाए। जबकि 304 वनडे में 8701 रन अपने नाम किए। टी20 क्रिकेट की बात करें तो 58 मैचों में उनके नाम 1177 रन बंटोरे।

सुनील गावस्कर और रोहन गावस्कर

सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 125 टेस्ट मुकाबलों मे 10122 रन अपने नाम किए थे, जबकि 108 वनडे मैच में 3092 रन अपनी झोली में डाले। सुनील गावस्कर को खेल में उनके द्वारा दिए गए योगदान को सराहते हुए पद्म भूषण से सम्मानित किया है। इतना ही नहीं बल्कि 1975 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार भी मिल चुका है। बात करें उनके बेटे रोहन गावस्कर की तो उनका क्रिकेट जीवन कुछ खास नहीं रहा है। रोहन ने भारत के लिए केवल 11 वनडे मैचों में अपना योगदान दिया है।

रॉजर बिन्नी और स्टुअर्ट बिन्नी

रोजर बिन्नी उस टीम का हिस्सा रहे हैं जिसने 1983 में भारत को विश्व कप जिताया था। उन्होंने 1983 विश्व कप में 18 विकेट लिए हैं। 1985 में ऑस्ट्रेलिया में विश्व सीरीज क्रिकेट चैंपियनशिप में इनका प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा था। उस श्रंखला में इनके नाम 17 विकेट थे। फिलहाल, वह BCCI के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनके बेटे स्टुअर्ट बिन्नी का करियर बेशक छोटा रहा है लेकिन उनके नाम एक रिकार्ड दर्ज है। उन्होंने 14 वनडे में 230 रन बनाए है। 2014 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 4 रन देकर 6 विकेट लिए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵