back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रो कबड्डी लीग : हरियाणा स्टीलर्स के डिफेंडर बोले- टीम चुनौती के लिए तैयार

बेंगलुरु, 7 फरवरी (आईएएनएस)। जयपुर पिंक पैंथर्स पर 35-28 की रोमांचक जीत के बाद हरियाणा स्टीलर्स का सामना मंगलवार को प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के मैच में तमिल थलाइवाज से होगा। पिछले मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स के रेडरों और डिफेंडरों ने अंतिम कुछ मिनटों में अच्छा प्रदर्शन किया, ताकि टीम एक शानदार जीत हासिल कर सके। मैच में चार टैकल अंक हासिल करने वाले डिफेंडर मोहित ने कहा, यह एक अच्छा मुकाबला था। सभी रेडर और डिफेंडर ने मिलकर काम किया। उन्होंने कहा, हमारे कोच राकेश कुमार हमें बताते रहे कि हर पॉइंट महत्वपूर्ण था, इसलिए हमें हर रेडर को पकड़ने की कोशिश करनी होती है। रणनीति हमारे लिए काम करती है। कोच ने हमें यह भी बताया कि मैच में हर खिलाड़ी को अपना 100 प्रतिशत देना होगा और अगर कोई गलतियां हुई हैं तो उसकी भरपाई करनी होगी। मोहित ने टीम के सभी खिलाड़ियों के बीच सौहार्द पर भी बात की और बताया कि कैसे सीनियर खिलाड़ी टीम में युवाओं को प्रेरित करते रहते हैं। मोहित ने कहा, सभी सीनियर खिलाड़ी युवाओं से कहते हैं कि हमें खुलकर खेलना है। हम एक-दूसरे को प्रेरित करते रहते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि हम एक-दूसरे को सपोर्ट करें। मोहित और जयदीप की जोड़ी पूरे सीजन में सफल रक्षात्मक संयोजनों में से एक रही है। दोनों मौजूदा सीजन में हरियाणा स्टीलर्स के सर्वोच्च खिलाड़ी रहे हैं और मोहित ने बताया कि कैसे दोनों अक्सर मैच के दौरान रणनीतियों की योजना बनाने के लिए एक-दूसरे के साथ संवाद करते हैं। मोहित ने कहा, इसलिए, हम हमेशा एक संयोजन के रूप में खेलते हैं। जब हम डिफेंड करने के लिए जाते हैं तो हम एक-दूसरे से बात करते रहते हैं, ताकि दूसरा सतर्क रहे और हम साथ-साथ चलते रहें। मंगलवार को तमिल थलाइवाज से भिड़ने के लिए तैयार मोहित ने कहा कि टीम चुनौती के लिए तैयार है। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵