back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल में खेलने से विश्व कप में फायदा मिलेगा : मुस्ताफिजुर

ढाका, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान का मानना है कि यूएई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन यूएई में ही होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले उनका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई सीरीज में अपनी विविधताओं का चतुराई से उपयोग करते हुए काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। वह अपने इस प्रदर्शन को न्यूजीलैंड के साथ-साथ शेष आईपीएल में भी उसी तरह जारी रखना चाहते हैं। वेबसाइट क्रिकबज के अनुसार मुस्ताफिजुर और शाकिब अल हसन को आईपीएल के लिए एनओसी मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इंग्लैंड के बांग्लादेश दौरे को पुनर्निर्धारित किया गया है। मुस्ताफिजुर ने कहा कि वह अपने मौजूदा फॉर्म से खुश हैं और इसे जारी रखना चाहते हैं। मुस्ताफिजुर ने कहा, मैं अच्छी लय में हूं और न्यूजीलैंड तथा आईपीएल में अच्छा खेलने से आईसीसी टी 20 विश्व कप के लिहाज से मेरा आत्मविश्वास बढ़ेगा। मुझे लगता है कि आईपीएल में खेलने से अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलती है, क्योंकि आप वहां सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रहे होते हैं और मुझे लगता है कि अगर आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तुलना में वहां (आईपीएल) अच्छा कर सकते हैं तो यह बहुत आसान हो जाता है। 25 साल के इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी 20 सीरीज में बांग्लादेश की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और ऐसा लगता था कि वह अपनी ताकत के अनुसार गेंदबाजी का लाभ उठा रहा हैं और कटर तथा धीमी गेंदों का बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं। मुस्ताफिजुर ने कहा, यह एक विकेट नहीं था जहां आप बहुत अधिक प्रयोग कर सकते हैं और यही कारण है कि मैंने बहुत सी चीजों की कोशिश नहीं की और केवल मूल बातों का पालन करने की कोशिश की। मुझे अपने बैक हैंड स्लो (डिलीवरी) पर काम करने की जरूरत है। मुझे इस पर काफी नियंत्रण है लेकिन इसे और तेज करने की जरूरत है। –आईएएनएस जेएनएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL New Rules: IPL में क्या है Like For Like का नया नियम जो बना हुआ है चर्चा का केंद्र, रिप्लेसमेंट के नियमों में...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL की शुरुआत में केवल कुछ घंटों का समय बाकी है। 28 मार्च से इस लीग की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि...
spot_img

Latest Stories

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara...

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵