back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पैरालंपिक (बैडमिंटन) : भगत ने बैडमिंटन में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

टोक्यो, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के प्रमोद भगत ने यहां जारी टोक्यो पैरालंपिक में पुरुष एकल एसएल3 बैडमिंटन इवेंट में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बाथेल को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भगत बैडमिंटन में ओलंपिक या पैरालंपिक में स्वर्ण लाने वाले देश के पहले एथलीट हैं। भुवनेश्वर के 33 वर्षीय भगत ने बाथेल को 21-14, 21-17 से हराकर पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता। पीवी सिंधु ने 2016 रियो ओलंपिक में रजत जबकि पिछले महीने हुए टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। विश्व के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी भगत एसएल3 के गत विश्व चैंपियन हैं। उन्होंने यह खिताब बासेल में बाथेल को ही हराकर जीता था। इससे पहले, भगत ने सेमीफाइनल में जपान के फुजिहारा दाएसुके को हराया था। इसके साथ ही भारत ने इस पैरालंपिक में अपना चौथा स्वर्ण पदक जीता। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...