back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asia Cup 2025: बांग्‍लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में पहुंचा पाकिस्‍तान, अब भारत से होगी भिड़ंत

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान ने फाइनल का टिकट पक्‍का कर लिया है। एशिया कप में अब खिताबी मुकाबले के लिए 28 सितंबर यानी रविवार को भारत-पाकिस्‍तान के बीच टक्‍कर होगी।

ई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । एशिया कप 2025 के सुपर-4 के 17वें मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 135 रन बनाए, जवाब में बांग्लादेश 124 रन ही बना सका। मुकाबले में पाकिस्‍तान ने बांग्‍लादेश को 11 रन से मात दी। 

28 सितंबर (रविवार) को एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 41 सालों के इतिहास में यह पहली बार होगा जब दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी।

शाहीन आफरीदी और हारिस रऊफ को 3-3 विकेट

बांग्लादेश की औरसे शमीम हुसैन ने सबसे अधिक 30 रन बनाए, जबकि सैफ हसन ने 18, रिशाद हुसैन ने नाबाद 16 और नुरुल हसन ने 16 रन की पारियां खेलीं। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह आफरीदी और हारिस रऊफ ने तीन-तीन विकेट झटके, सैम अयूब को दो और मोहम्मद नवाज को एक सफलता मिली।

ऐसे रही पाकिस्‍तान की बल्‍लेबाजी 

पाकिस्तानी टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 8 विकेट पर 135 रन बनाए। विकेटकीपर मोहम्मद हारिस ने 23 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से सर्वाधिक 31 रन बनाए। वहीं मोहम्मद नवाज ने 15 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 25 रनों की अहम पारी खेली।

पाकिस्तान की ओर से सलमान अली आगा और शाहीन आफरीदी ने 19-19 रन, जबकि फखर जमां ने 13 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। स्पिनरों में रिशाद हुसैन और महेदी हसन को दो-दो विकेट मिले, जबकि मुस्ताफिजुर रहमान ने एक बल्लेबाज़ को आउट किया।

दोनों टीमों के बीच अब तब 26 टी20 खेले गए

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 26 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें पाकिस्तान ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं बांग्लादेश को केवल 5 मुकाबलों में सफलता मिली है। आंकड़ों के लिहाज़ से पाकिस्तानी टीम का पलड़ा बांग्लादेश पर साफ तौर पर भारी रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने मसूरी में धूमधाम से अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लिए। अब...
spot_img

Latest Stories

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵