back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान को मिला जसप्रीत बुमराह, वसीम अकरम बोले-इस बच्चे की गेंद में बुमराह वाली धार, Video Viral

Jasprit Bumrah of Pakistan: एक छोटे बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने शेयर किया। साथ ही उस बच्चे को जसप्रीत बुमराह जैसा बताया।

नई दिल्ली, रफ्तार। पाकिस्तान क्रिकेट को जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसा गेंदबाज मिल गया है। हालांकि इसके लिए टीम को कुछ साल इंतजार करना होगा। उसकी गेंदबाजी के कायम पाक के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम हो गए हैं। उन्होंने उस बच्चे की गेंदबाजी का वीडियो शेयर किया, जो जमकर वायरल हो रहा है। बेहद कम उम्र के उभरता हुआ गेंदबाज बुमराह के स्टाइल से बॉलिंग कर रहा है। उसके यॉर्कर बहुत तीखे हैं। वसीम अकरम (Wasim Akram) ने कहा कि उनके लिए तो यह वीडियो ऑफ द डे (दिन का शानदार वीडियो) है।

बॉलिंग एक्शन और गेंद में धार बुमराह वाली ही : अकरम


उन्होंने कहा कि अभी भले यह गेंदबाज बहुत छोटा है, लेकिन उसका बॉलिंग एक्शन और दौड़ने का स्टाइल बुमराह की तरह नहीं है। उसकी गेंद में बुमराह वाली ही धार है। वसीम अकरम ने कहा कि यह बच्चा आने वाले दिनों में पाकिस्तान क्रिकेट का सितारा बन सकता है।

क्रिकेट हैव नो बाउंड्रीज : अकरम


पाकिस्तानी खेल पत्रकार फैजान लखानी ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन लिखा है-एक युवा गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की नकल उतारने की कोशिश कर रहा। इस वीडियो पर अकरम की भी नजर पड़ी तो वह भी बच्चे की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा-वाह जी, वाह! वह नियंत्रण देखिए और एक्शन तो हू-ब-हू महान बुमराह वाला है। उन्होंने इसे हैश टैग दिया-क्रिकेट हैव नो बाउंड्रीज (क्रिकेट की सीमाएं नहीं होती)। अब तक इसे वीडियो को कई लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो में दिख रहा कि बच्चा पहाड़ी इलाके में क्रिकेट खेल रहा है।




अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘इतना मारूंगी’ डायलॉग पर आवेज दरबार का डांस हुआ वायरल, अनुपमा फैंस हुए खूब एंटरटेन, अनुज ने भी दिया रिएक्शन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीवी शो अनुपमा इस समय अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ टीआरपी लीडर बना हुआ है। रुपाली गांगुली का...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵