back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओलंपिक (टेटे) : मनिका की हार के साथ महिला एकल में भारतीय चुनौती समाप्त (लीड-1)

टोक्यो, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और सुतिर्था मुखर्जी की हार के साथ ही यहां चल रहे टोक्यो ओलंपिक में भारत का महिला एकल वर्ग में सफर थम गया है। मनिका को तीसरे दौर के मुकाबले में 10वीं सीड ऑस्ट्रिया की सोफिया पोलकानोवा के हाथों 11-8, 11-2, 11-5, 11-7 से हार का सामना करना पड़ा। मनिका से पहले सुतिर्था को दूसरे राउंड में पुर्तगाल की फू यू के हाथों 0-4 से हार मिली। फू यू ने यह मैच 11-3, 11-3, 11-5, 11-5 से जीता। यह मैच 23 मिनट चला। सुतिर्था ने अपने पहले दौर के मैच में स्वीडन की लिंडा बी. को 4-3 से हराया था। वह एक शानदार मैच था, जिसमें 1-3 से पीछे होने के बावजूद सुतिर्था ने एक बेहतरीन जीत दर्ज की थी। मनिका और सुतिर्था की हार के साथ भारत की टेबल टेनिस के महिला एकल वर्ग में चुनौती समाप्त हो गई। मनिका ने मैच की शुरूआत अच्छी की थी और पहले गेम में 2-0 की लीड ली थी लेकिन सोफिया ने वापसी करते हुए यह गेम 11-8 से अपने नाम किया। विश्व रैंकिंग में 16वें स्थान पर मौजूद सोफिया ने दूसरे गेम में बड़ी बढ़त बनाई और मनिका ने ट्रॉट में नौ अंक गंवाए। तीसरे गेम में भी सोफिया मनिका पर भारी पड़ीं। मनिका ने हालांकि वापसी की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सकीं। चौथा गेम सोफिया के लिए महज औपचारिकता था क्योंकि वह पहले ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी थीं। मनिका और सुतिर्था के बाहर होने के बाद अब भारत की तरफ से अचंता शरत कमल एकमात्र टेबल खिलाड़ी बचे हैं जिन पर ओलंपिक में उम्मीदें टिकी हुई हैं। उनका तीसरे दौर का मैच मंगलवार को होगा जहां उन्हें गत एकल चैंपियन चीन के मा लोंग की चुनौती से पार पाना होगा। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...