टोक्यो, 1 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मनी के चौथी वरीयता प्राप्त एलेक्सजेंडर ज्वेरेव ने टोक्यो ओलंपिक 2020 का पुरुष एकल टेनिस खिताब अपने नाम कर लिया है। ज्वेरेव ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में रूस के 12वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी केरेन खाचानोव को बेहद एकतरफा तरीके से 6-3, 6-1 से सीधे सेटों में हराया। यह मुकाबला 1 घंटा 19 मिनट चला, जिसमें केरेन कहीं भी ज्वेरेव के सामने टिकते नजर नहीं आए। इससे पहले, स्पेन के पाब्लो बुस्ता केरेनो ने वर्ल्ड नम्बर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर पुरुष एकल का कांस्य जीता था। –आईएएनएस जेएनएस





