back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WWE News Hindi- दिनभर की बड़ी खबरें, 27 जुलाई 2020

WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने इस हफ्ते Raw में जिगलर के खिलाफ बड़े मैच का संकेत दिया WWE एक्सट्रीम रूल्स में ड्रू मैकइंटायर का मैच जिगलर के साथ हुआ था। इस मैच में डॉल्फ जिगलर ने अपनी तरफ से शर्त रखी थी। लेकिन फिर भी वो हार गए और मैकइंटायर ने अपनी चैंपियनशिप डिेफेंड कर ली थी। पिछले हफ्ते WWE रॉ में आकर जिगलर एक और मैच के लिए मैकइंटायर को चैलेंज किया और साथ ही साथ ये भी बताया कि इस बार शर्त मैकइंटायर रखेंगे। अब इस हफ्ते WWE रॉ में जिगलर और मैकइंटायर के बीच मैच होगा। अब लगातार इस बात पर चर्चाएं हो रही है कि आखिर मैकइंटायर इस मैच में क्या शर्त रखेंगे। इस हफ्ते WWE Raw में होेंगे 3 धमाकेदार मैच, फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज इस हफ्ते WWE रॉ का एपिसोड काफी शानदार होने वाला है। WWE ने पहले से इसकी तैयारी की है। वैसे भी अब समरस्लैम की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। समरस्लैम WWE का बहुत बड़ा इवेंट होता है। रेसलमेनिया के बाद ये सबसे बड़ा इवेंट होता है। वैसे भी इस बार WWE के पास इस इवेंट को सफल बनाने के लिए काफी चुनौती है। कोरोना वायरस के कारण फैंस मौजूद नहीं रहेंगे। वैसे इस हफ्ते की रॉ जबरदस्त होने वाली है। बड़े मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। चैंपियनशिप मैच भी इस शो में होने वाले हैं। और हो सकता है कि किसी टाइटल में बदलाव भी देखने को मिलेगा। WWE Raw प्रीव्यू: दो बड़े चैंपियनशिप मैच होंगे, लैजेंड किलर का अगला शिकार सामने आएगा Raw का अगला एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया रहने वाला है। WWE ने शो के लिए काफी सारी चीज़ें तय कर दी है। बड़े चैंपियनशिप मैच भी देखने को मिलेंगे और रैंडी ऑर्टन का अगला प्रतिद्वंदी भी सामने आने वाला है। इन सबके अलावा काफी सारी अन्य बड़ी चीज़ों को भी कंपनी ने एडवर्टाइज किया है। खैर, आइए Raw के एपिसोड के प्रीव्यू पर एक नजर डालते हैं। WWE दिग्गज अंडरटेकर को लेकर एजे स्टाइल्स ने दिया बड़ा बयान WWE रेसलमेनिया में इस साल एजे स्टाइल्स का मैच दिग्गज अंडरटेकर के साथ हुआ था। दोनों के बीच बोनयार्ड मैच हुआ था। WWE यूनिवर्स ने इस मैच की काफी तारीफ की थी। इस मैच में एजे स्टाइल्स की हार हो गई थी। बीटी स्पोर्ट्स के साथ हाल ही में एजे स्टाइल्स ने अपनी बात रखी। एजे स्टाइल्स ने अपने आगे आने वाले प्लान के बारे में बताया। एजे स्टाइल्स पूछा गया कि अगर उनके करियर के सिर्फ तीन मैच बचे हों तो वो किसके साथ मुकाबला करेंगे। और ये तीनों मैच समरस्लैम, रॉयल रंबल और रेसलमेनिया में होंगे। ये सवाल एजे स्टाइल्स से पूछा गया था। WWE में वापसी के बाद गोल्डबर्ग के 5 ड्रीम मैच WWE सुपरस्टार गोल्डबर्ग पिछले कुछ साल से मेन रोस्टर में पार्ट-टाइमर रेसलर की भूमिका निभा रहे हैं। रेसलमेनिया 36 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए गोल्डबर्ग और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच मैच देखने को मिला था। इस मैच में गोल्डबर्ग को हार का सामना करना पड़ा था। रेसलमेनिया में मिली हार के बाद से लेकर अभी तक गोल्डबर्ग टीवी पर दिखाई नहीं दिए है। गोल्डबर्ग आने वाले समय में टीवी पर कब दिखाई देंगे इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। WWE की टीवी रेटिंग बढ़ाने का तरीका विंस मैकमैहन ने बताया COVID-19 के कारण पूरी दुनिया में हाहाकार मच गया है। WWE को भी इससे बहुत नुकसान हुआ है। खली परफॉर्मेंस सेंटर से अभी तक WWE अपने शो प्रसारित कर रहा है। मार्च के बाद से ही फैंस मौजूद नहीं है। WWE रेसलमेनिया भी बिना फैंस की इस बार हुआ। पिछले साल से लगातार WWE अपने शो की रेटिंग्स से परेशान है। और फिर मार्च के बाद से तो और हाल बुरा हो गया है। खासतौर पर WWE रॉ की रेटिंग का हाल तो काफी बुरा हो गया है। हर हफ्ते व्यूअरशिप कम होती जा रही है। लेकिन WWE चेयरमैन ने इसे बढ़ाने के लिए प्लान तैयार किया है। एनुअल शेयर होल्डर मीटिंग में इसे लेकर विंस मैकमैहन ने अपनी बात रखी। 5 फुट 11 इंच के रेसलर ने WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को सिंगल मैच के लिए चुनौती पेश की WWE सुपरस्टार बिग ई का स्मैकडाउन में अब सिंगल रन शुरू हो गया है। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि वो ब्रॉक लैसनर के साथ मुकाबला करना चाहते हैं। पिछले हफ्ते WWE स्मैकडाउन में कोफी किंग्सटन ने इस बात का खुलासा किया कि वो इंजरी से जूझ रहे हैं और अगले छह हफ्ते तक रिंग में कम्पीट नहीं कर सकते हैं। WWE एक्सट्रीम रूल्स में न्यू डे ने अपनी टैग टीम चैंंपियनशिप सिजेरो और नाकामुरा के खिलाफ गंवा दी थी। कोफी किंग्सटन बाहर हो गए है और अब बिग ई टैग टीम के तौर पर लड़ नहीं सकते हैं। जेवियर वुड्स भी मौजूद नहीं है। अब बिग को सिंगल पुश यहां मिल सकता है।-www.sportskeeda.com

Advertisementspot_img

Also Read:

रियलिटी शो ‘The 50’ का बड़ा ऐलान: सिवेट तोमर से लेकर नीलम गिरी तक, कई चर्चित चेहरे लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जियोहॉटस्टार और कलर्स के अपकमिंग रियलिटी शो The 50 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 1 फरवरी को प्रीमियर से...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵