back to top
19.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने 1 दशक में जीता 5 बार खिताब, इतनी बार बदल चुकी है कप्तान; ब्रांड वैल्यू सबसे अधिक

IPL 2024 Latest News: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले एक दशक में मुंबई इंडियंस ने अपने नाम 5 बार खिताब किया है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम को यह गौरव प्राप्त हुआ।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले एक दशक में मुंबई इंडियंस ने अपने नाम 5 बार खिताब किया है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम को यह गौरव प्राप्त हुआ। मुंबई ने छह फाइनल मुकाबलों में पांच जीते हैं। एक हार 2010 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में मिली थी। अब टीम की कमान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के पास है। टीम के इतिहास को देखें तो आईपीएल के पहले और दूसरे सीजन में मुंबई टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी थी। सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में टीम 2010 में फाइनल खेली, लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स से हार मिली। 2011 और 2012 में टीम प्लेऑफ से दूर रही। 2013 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी में टीम ने शुरुआती छह में से तीन मैच जीते। पोंटिंग का प्रदर्शन लगातार बिगड़ रहा था। इस कारण उन्होंने कप्तानी छोड़ी। तब कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले रोहित शर्मा को कप्तानी मिली। इसके बाद मुंबई इंडियंस के सुनहरे सफर की शुरुआत हो गई।

CSK को हराकर जीता था अपना खिताब

रोहित ने छह मैच में तीन जीतकर टीम को फॉर्म में लाया। उसके बाद लीग राउंड में दूसरा स्थान पाया। टीम ने 16 में से 11 मैच जीते। टीम प्लेऑफ में पहुंची और चेन्नई सुपरकिंग्स को हरा खिताब जीता। मुंबई इंडियंस का यह पहला खिताब था।

2017 में पुणे जाएंट्स को हराकर चैंपियन बनी

रोहित के नेतृत्व में टीम 2014 में प्लेऑफ तक पहुंची। 2015 में मुंबई प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर रहा। फिर चेन्नई को खिताबी मुकाबला हराया। इसके बाद टीम 2016 में ग्रुप दौर में बाहर हो गई। फिर से 2017 में वापसी कर खिताब जीता। टीम ने पुणे सुपर जाएंट्स को फाइनल में हराया था।

लगातार 2 साल खिताब जीती

टीम 2018 में प्लेऑफ में नहीं पहुंची। इसके बाद 2019 और 2020 में चैंपियन बनी। 2021 और 2022 में ग्रुप दौर में ही बाहर हो गई। 2023 में वापसी की और प्लेऑफ में स्थान पक्का किया। हालांकि चैंपियन नहीं बन सकी।

इस बार 11 खिलाड़ी हुए रिलीज

इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें सबसे बड़ा नाम जोफ्रा आर्चर हैं। इनके अलावा टीम ने झाई रिचर्ड्स न और क्रिस जॉर्डन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को बाहर किया। इनके अलावा रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसन, रिले मेरेडिरेडिथ, क्रिस जॉर्डन, संदीप वॉरियर, मो. अरशद खान शामिल हैं।

रिटेन किए गए खिलाड़ी

डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कैम ग्रीन, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्डो आदि शामिल हैं।

अब तक बदले गए कप्तान

मुंबई इंडियंस ने अब तक कई कप्तान बदले हैं। टीम के पहले कप्तान हरभजन सिंह रहे। इन्होंने 2008 में बीच-बीच में कप्तानी की थी। इन्होंने 30 मैचों में 14 में जीत और 14 में हार का सामना किया। 2 मैच बेनतीजन रहे। शॉप पोलक ने चार मैचों में कप्तानी की है। 3 मैच जीती और 1 मैच टीम हार गई। सचिन तेंदुलकर ने 2008 से 2011 तक कप्तानी की थी। इनकी कप्तानी में 55 मैचों में से 32 में जीत हासिल हुई। ड्वेन ब्रावो ने 2010 में एक मैच में टीम का नेतृत्व किया था। टीम को मैच में हार मिली थी। रिकी पोंटिंग ने 6 मैचों में कप्तानी की है। इनमें 3 मैचों में जीत हासिल हुई। कायरन पोलार्ड ने 9 मैचों में कप्तानी कर पांच में जीत दिलाई। जबकि 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा।

टीम की ब्रांड वैल्यू 725 करोड़

आईपीएल की सभी टीमों में सबसे अधिक मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू है। टीम की ब्रांड वैल्यू 725 करोड़ रुपए है। चेन्नई सुपरकिंग्स 672 करोड़, कोलकाता नाइटराइडर्स 655 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 582 रुपए, गुजरात टाइटंस 545 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स 537 करोड़, राजस्थान रॉयल्स 521, सनराइजर्स हैदराबाद 401 करोड़, लखनऊ सुपरजाएंट्स 391 करोड़, पंजाब किंग्स 377 करोड़ रुपए है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8 मार्च को होने जा रहा है। फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली दो टीमें इंडिया...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...