back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंबई इंडियंस ने WPL के पहले सत्र के लिए किया टीम जर्सी का अनावरण

मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो जारी कर टीम जर्सी का अनावरण किया।

मुंबई, एजेंसी। मुंबई इंडियंस ने शनिवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले सत्र के लिए टीम जर्सी का अनावरण किया। मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो जारी कर टीम जर्सी का अनावरण किया। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम 4 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। महिला टीम के लिए नवगठित कोचिंग टीम में शार्लेट एडवर्ड्स (हेड कोच), झूलन गोस्वामी (टीम मेंटर और बॉलिंग कोच) और देविका पलशिकार (बल्लेबाजी कोच) शामिल हैं।

स्मृति मंधाना लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी
डब्ल्यूपीएल के उद्घाटन संस्करण में, पांच टीमों – दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सर्किट में कुछ सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को हासिल करने के लिए पैसा खर्च किया। भारत की स्मृति मंधाना लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा। अपने पहले सीज़न में, महिला प्रीमियर लीग में कुल 20 लीग मैच और दो प्लेऑफ़ खेल होंगे जो 23 दिनों की अवधि में खेले जाएंगे। महिला प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...

बदलते मौसम में जरूर खाएं ये सब्जियां, इम्यूनिटी को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इस समय मौसम काफी बदल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵