back to top
39.1 C
New Delhi
Friday, May 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MI Vs DC: डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया, आखिरी गेंद पर इस खिलाड़ी ने पलटी बाजी

WPL 2024 Mumbai Indians vs Delhi Capitals: WPl के दूसरे सीजन का आगाज हो चुका है। शुक्रवार को पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और पहले सीजन की रनर अप दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया।

नई दिल्ली, रफ्तार। महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का आगाज हो चुका है। शुक्रवार को पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और पहले सीजन की रनर अप दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ तक पहुंचा। आखिरकार मुंबई ने बाजी मारी। मैच में पहले खेलते हुए दिल्ली टीम ने रिकॉर्ड 171 रनों का स्कोर बनाया था। इस लीग में मुंबई इंडियंस के खिलाफ किसी टीम का यह सबसे बड़ा स्कोर था। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। मैच की स्टार सजीवन सजना बनीं। इन्होंने डेब्यू मैच की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी।

एक गेंद पर पांच रन चाहिए थे

मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ। टीम को दो गेंदों पर पांच रन चाहिए थे। गेंद एलिस कैप्सी के हाथ में थी। इसके बाद 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर हरमनप्रीत कौर 55 रन बनाकर आउट हो गईं। इससे पहले ओपनिंग बैटर यास्तिका भाटिया ने 57 रनों की पारी खेली, लेकिन अंत में नैया को पार डेब्यूटेंट सजीवन सजना ने लगाया। उन्होंने जब टीम को एक गेंद पर पांच रन चाहिए थे तो आखिरी गेंद पर छक्का लगाया और टीम को जीत दिला दी। आखिरी ओवर में 12 रनों की जरूर थी। हरमनप्रीत कौर ने भी इस ओवर में एक चौका लगाया था।

कप्तान ने की तारीफ

मैच बाद मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सजना की तारीफ की। दरअसल, फील्डिंग के दौरान सजना काफी आलोचनाओं का शिकार हो रही थीं। उन्होंने मैच में कैप्सी का कैच भी छोड़ा था पर आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने अपने सभी गलतियों पर पर्दा डाल दिया। मुंबई इंडियंस की यह जीत एक और मायने में खास रही। इससे पहले कभी टीम चेज करते हुए इस लीग में नहीं हारी है। आज का मैच जीतकर भी टीम अजेय है।

दिल्ली का रिकॉर्ड स्कोर रहा

दिल्ली कैपिटल्स ने इससे पहले एलिस कैप्सी के 75 रनों की बदौलत 171 रनों का स्कोर बनाया था। इस लीग में यह स्कोर मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे बड़ा था, मगर दिल्ली की टीम दुर्भाग्यवश इसको डिफेंड नहीं कर सकी। दिल्ली की बल्लेबाजी की स्टार रहीं कैप्सी अंत में आखिरी ओवर में 12 रन नहीं डिफेंड कर सकीं और विलेन बन गईं। मैच में शानदार अर्धशतक के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

कॉर्सेट गाउन में Jacqueline Fernandez ने दिखाया ग्लैमर, बोल्ड अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez)...

Ajay Rai के बयान पर गरमाई सियासत, PM मोदी और CM योगी को लेकर BJP ने साधा निशाना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Ajay Rai...

गर्मी में सेहत को अच्छा बनाएगा लौकी का रायता, जानें इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लौकी का रायता एक बहुत...

Vinesh Phogat बैन मामले में WFI पर भड़का दिल्ली हाईकोर्ट, जांच पैनल बनाने का दिया आदेश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय पहलवान Vinesh Phogat से जुड़े...

PM मोदी को झालमुरी खिलाने वाले विक्रम साओ को मिली धमकियां, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के झारग्राम में प्रधानमंत्री...

हैदराबाद में आज SRH और RCB की टक्कर, टॉप-2 की जंग में होगी कांटे की भिड़ंत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज सनराइजर्स हैदराबाद...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵