back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत के खिलाफ सीरीज से हटे मैथ्यूज

कोलंबो, 7 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाड़ी एंजिलो मैथ्यूज भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से निजी कारणों के चलते हट गए हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, मैथ्यूज ने अनुबंध विवाद के बीच श्रीलंका क्रिकेट से अगले नोटिस तक राष्ट्रीय जिम्मेदारी से दूर रखने का आग्रह किया है। श्रीलंका क्रिकेट ने बुधवार को घोषणा की थी कि 30 में से 29 खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। पिछले महीने श्रीलंका के खिलाड़ियों ने केंद्रिय अनुबंध में पारदíशता की कमी का हवाला देकर इंग्लैंड दौरे के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया था। हालांकि, बाद में यह दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार हुआ था जहां श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड दौरे के दौरान उपकप्तान कुशल मेंडिस, ओपनिंग बल्लेबाज दनुश्का गुनाथीलाका और विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को बायो बबल के उल्लंघन के आरोप में स्वदेश भेजा गया था। ये खिलाड़ी भारत के खिलाफ सीरीज में हिस्सा लेंगे की नहीं इस पर संशय बना हुआ है। भारत को श्रीलंका के साथ 13 से 25 जुलाई तक तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। — आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵