back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

माहिका शर्मा की उंगली में दिखी डायमंड रिंग, हार्दिक पांड्या संग सगाई की अटकलें तेज

हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा के रिश्ते की चर्चा सोशल मीडिया पर फिलहाल तेज हो गई है। हालांकि दोनों ने सगाई की अफवाहों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस-मॉडल माहिका शर्मा का रिश्ता अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। हाल ही में हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर माहिका, बेटे अगस्त्य और पेट डॉग के साथ जश्न मनाते हुए तस्वीरें साझा कीं है। भारतीय क्रिकेट स्टार हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस-मॉडल माहिका शर्मा के रिश्ते की चर्चा अब सोशल मीडिया पर चरम पर है। इन तस्वीरों में माहिका की उंगली में चमकती डायमंड रिंग ने फैंस का ध्यान खींच लिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर सगाई की अफवाहें उड़ानी शुरू कर दी हैं।

सोशल मीडिया पर चर्चा

तस्वीरों में हार्दिक और माहिका पारंपरिक वेशभूषा में हनुमान जी की पूजा करते दिखे। माहिका के बाएँ हाथ की उंगली में चमचमाती अंगूठी ने फैंस को यह अनुमान लगाने पर मजबूर कर दिया कि शायद यह जोड़ा जल्द ही एक नई शुरुआत करने वाला है।माहिका ने इससे पहले भी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें अंगूठी साफ दिखाई दे रही थी। हालांकि, फिलहाल दोनों ने किसी भी अफवाह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

हार्दिक-माहिका का रिश्ता

हार्दिक ने इस साल की शुरुआत में अपने जन्मदिन के अवसर पर माहिका के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। 10 अक्टूबर, 2025 को दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था, जो उनके सार्वजनिक रूप से पहली बार एक साथ दिखने की घटना थी।

माहिका शर्मा कौन हैं?

माहिका शर्मा मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने फ़ैशन और फिटनेस कंटेंट भी बनाती हैं। माहिका ने रैपर रागा के म्यूजिक वीडियो से करियर की शुरुआत की और पीएम नरेंद्र मोदी जैसी फिल्मों में छोटे रोल किए।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत टी20 क्रिकेट का एक बार फिर बादशाह बना तो पड़ोसी देश पाकिस्तान में तो कोहराम...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...