back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोहली हमेशा भयमुक्त होकर खेलने के लिए प्रेरित करते हैं : शुभमन

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने टीम के कप्तान विराट कोहली की सराहना करते हुए कहा है कि वह हमेशा बल्लेबाजों को भयमुक्त होकर खेलने के लिए प्रेरित करते हैं। शुभमन ने कहा, कोहली हम लोगों से भयमुक्त होकर और अपने तरीके से जिस तरह हम खेलना चाहते हैं, वैसे खेलने के लिए कहते हैं। वह हमेशा हम लोगों को प्रेरित करते हैं और माइंडसेट के बारे में बात करते हैं। शुभमन ने इंडिया टीवी से कहा, जब भी मुझे ऐसा लगता है कि मैं मन से ठीक नहीं हूं तो मैं कोहली से जाकर बात करता हूं। वह मुझे प्रेरित करते हैं और अपने उस अनुभव को साझा करते हैं, जब वह युवा थे। कोहली का मैदान पर आक्रमक रुख की पूर्व क्रिकेटरों और जनता से पिछले कई वर्षो से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। पिछले सप्ताह तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा था कि कोहली तेज गेंदबाज की तरह आक्रमक हैं। शमी ने कहा था, तेज गेंदबाज काफी आक्रमक होते हैं लेकिन इसके अलावा जो व्यक्ति आक्रामकता दिखाता है वो हमारे कप्तान हैं। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵