back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जानिए कौन है महज 13 साल का ये बल्‍लेबाज, जिसे IPL में राजस्थान रॉयल्स ने करोड़ों की बोली लगाकर खरीदा

UAE में आयोजित हुए IPL Mega Auction में इस बांए हाथ के बल्‍लेबाज पर आखिरी बोली 1 करोड़ 30 लाख की लगी है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में शामिल होने वाले इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी महज 13 साल के वैभव सूर्यवंशी बन गए हैं। यूएई में आयोजित हुए आईपीएल मेगा ऑक्शन में इस बांए हाथ के बल्‍लेबाज पर आखिरी बोली 1 करोड़ 30 लाख की लगी है।राजस्थान रॉयल्स ने इस नन्हें खिलाड़ी को अपनी टीम में जोड़ने में कामयाबी हासिल कर ली है। 

गौरतलब है कि 30 लाख के बेस प्राइस वाले इस बल्लेबाज को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होड़ मची थी। अगर वैभव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो वह आईपीएल में खेलने वाले सबये युवा प्लेयर बन जाएंगे।

बिहार के रहने वाले हैं वैभव सूर्यवंशी

बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। वैभव ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 यूथ टेस्ट मैच में कमाल दिखाया था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 58 गेंदों में शतक लगाकर रिकॉर्ड बनाया है। वे यूथ टेस्ट में भारत की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

ये हैं IPL में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

प्रयास रे बर्मन- उम्र 16 साल 157 दिन- टीम आरसीबी

मुजीब उर रहमान- उम्र 17 साल 11 दिन- टीम पंजाब किंग्स

रियान पराग- उम्र 17 साल 175 दिन- टीम राजस्थान रॉयल्स

सरफराज खान- उम्र 17 साल 177 दिन- टीम आरसीबी

अभिषेक शर्मा- उम्र 17 साल 177 दिन- टीम दिल्ली कैपिटल्स

रणजी डेब्यू से सुर्खियों में आए थे 

वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार बिहार के लिए सिर्फ 12 साल की उम्र में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। घरेलू क्रिकेट में अपने बल्ले से वह लगातार दम दिखा रहे थे, यही कारण था कि उन्हें भारतीय यूथ टीम में चुना गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...