back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

करुण नायर का लगातार 5 पारियों में नहीं चला बल्‍ला, बड़ी पारी खेलने में नाकाम, क्या अब मिलेगा मौका?

भारतीय बल्लेबाज करुण नायर को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका तो मिला, लेकिन उनकी बल्लेबाजी अब तक निराशाजनक रही है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीम इंडिया में आठ साल बाद लौटे करुण नायर इंग्लैंड दौरे पर अब तक बल्ले से खास छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। फैंस को उनसे बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी अब तक निराशाजनक रही है। करुण नायर ने पांच पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा है। इस टेस्ट सीरीज में जहां 13 शतक देखने को मिले हैं और शुभमन गिल ने एक दोहरा शतक भी लगाया है, वहीं नायर का सर्वोत्तम स्कोर केवल 40 रन रहा। इस प्रदर्शन के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या करुण नायर को आगे और मौके मिलेंगे?

करुण नायर बड़ी पारी खेलने में नाकाम

करुण नायर ने मौजूदा टेस्ट सीरीज में अब तक पांच पारियों में सिर्फ 23.40 की औसत से 117 रन बनाए हैं। सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में वह खाता भी नहीं खोल सके, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 20 रन बनाए। एजबेस्टन टेस्ट में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन इस मैच में भी नायर उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। हालांकि भारत ने यह मुकाबला 336 रन से जीत लिया, मगर नायर ने पहली पारी में 31 और दूसरी में 26 रन का योगदान दिया। वहीं, तीसरे टेस्ट की पहली पारी में करुण नायर ने 40 रन बनाए, जो इस सीरीज में उनका अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। लगातार मौकों के बावजूद वह अब तक इनका लाभ नहीं उठा सके हैं।

गौरतलब है कि करुण नायर ने आठ साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की है। अपने करियर में वह एक तिहरा शतक भी लगा चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पहले उन्होंने घरेलू स्तर पर कर्नाटक के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और लगातार रन बनाए थे। हालांकि, वापसी के बाद उनका फॉर्म गिरता नजर आ रहा है। अगर उनके टेस्ट करियर के आंकड़ों की बात करें तो नायर ने 9 टेस्ट मैचों में 44.63 की औसत से 491 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नॉटआउट 303 रन है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए 6 मैचों की 8 पारियों में उन्होंने 62.42 की औसत से कुल 437 रन बनाए हैं।

टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

कप्तान शुभमन गिल ने इस सीरीज में अब तक तीन मैचों में 120.20 के स्ट्राइक रेट से कुल 601 रन बनाए हैं, जिसमें एक दोहरा शतक और दो शतक शामिल हैं। वहीं, ऋषभ पंत ने भी बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाज़ों को खासा परेशान किया है। उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक अपने नाम किया है। इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल भी शतक जड़ चुके हैं, जिससे टीम इंडिया की बल्लेबाज़ी और मजबूत नजर आई है। ऐसे में करुण नायर के लिए टीम में अपनी जगह बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। उन्हें इस मुकाबले की दूसरी पारी में एक बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵