नई दिल्ली, रफ्तार। 1983 वर्ल्ड कप के हीरो एवं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का आज जन्मदिन है। इस क्रिकेटर के कॅरियर से ज्यादातर लोग वाकिफ हैं, लेकिन इनकी निजी जिंदगी भी रोमांचक रही है। कपिल देव के इस जन्मदिन पर हम उनके जीवन के खास हिस्से को आपसे साझा कर रहे हैं। बता दें कपिल देव कभी क्रिकेट खेलकर 2100 रुपए ही कमाते थे। आज इनकी मासिक आय करीब एक करोड़ रुपए है। इस हिसाब से इनकी सालाना आय 12 करोड़ रुपए है।
कुल संपत्ति 249 करोड़ रुपए
कुछ रिपोर्ट के अनुसार कपिल देव की संपत्ति 30 मिलियन डॉलर यानी 249 करोड़ रुपए है। साल 2012 तक वह आईसीएल से भी जुड़े रहे। उनकी अधिकतर कमाई क्रिकेट और ब्रांड प्रमोशन से हुई है और आज भी होती है। इस पूर्व क्रिकेटर ने कुछ कंपनियों में भी पैसा निवेश किया है। इनके पास जिकोम इलेक्ट्रॉनिक्स में 5% हिस्सेदारी है। देव मस्को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में भी शेयर है। 2015 से सैमको सिक्योरिटीज के लिए होल्डिंग कंपनी सैमको वेंचर्स में हिस्सेदारी रही है। सैमको द्वारा शुरू की गई इंडियन ट्रेडिंग लीग(आईटीएल) में 3 मिलियन अमरीकी डालर का निवेश किया था।
रेस्तरां चेन चल रहे
कपिल देव का चंडीगढ़ में आलीशान घर है। वहां उनका रेस्तरां केप्टियन्स रिट्रीट होटल और पटना में रेस्तरां कैप्टन्स इलेवन है।
कारों का शानदार कलेक्शन
पूर्व खिलाड़ी के पास कारों का शानदार कलेक्शन है। उन्होंने पोर्च पनेरा, जीप कंपास, मर्सिडीज-बेंज जीएलसी, निसान लीफ जैसी कार हैं। इसकी अनुमानित कीमत 2.67 करोड़ रुपए है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




