back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG टेस्ट सीरीज का नाम बदलने से कपिल देव नाराज, फैसले से हैरान पूर्व कप्तान ने ये क्या कह दिया

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का नाम पटौदी ट्रॉफी से बदलकर जेम्स एंडरसन और सचिन तेंदुलकर के नाम (Anderson-Tendulkar Trophy) नाम कर दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का नाम पटौदी ट्रॉफी से बदलकर जेम्स एंडरसन और सचिन तेंदुलकर के नाम (Anderson-Tendulkar Trophy) नाम कर दिया है। नाम बदले का फैसला इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का था। इसको लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। कई लोग इसके खिलाफ भी नजर आए। कुछ लोग के समर्थन में नजर आए है। लेकि इस बीच, अब भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव ने इस मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने कहा कि वो पटौदी ट्रॉफी का नाम बदलकर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी करने के फैसले से हैरान हैं। उन्होंने इस फैसले को अजीब बताया। बता दें कि, भारत बनाम इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का नाम महान मंसूर खान पटौदी के सम्मान में 2007 में पटौदी ट्रॉफी रखा गया था। पटौदी खानदान का नाता भारत और इंग्लैंड से जुड़ा रहा है। इफ्तिखार अली खान पटौदी और उनके बेटे मंसूर ने भारतीय टीम की कप्तानी की और इंग्लैंड के लिए काउंटी क्रिकेट भी खेला।

कपिल देव ने क्या कहा

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का नाम बदले जाने के फैसले पर कपिल देव ने कहा कि, “यह थोड़ा अजीब है, क्या ऐसा भी होता है? लेकिन ठीक है, क्रिकेट में सबकुछ चलता है। आख़िरकार कोई अंतर तो नहीं है। क्रिकेट तो क्रिकेट है, ग्राउंड पर एक जैसा ही होना चाहिए।”

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के इस निर्णय को लेकर काफी चर्चा हुई, तो कई लोग इसके खिलाफ भी दिखें। खुद सचिन तेंदुलकर ने इसको लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों से बात की और इस सीरीज से पटौदी विरासत को नहीं हटाने के लिए कहा। हालांकि, ECB ने पटौदी मेडल फॉर एक्सीलेंस को बरक़रार रखने का फैसला किया। इस मेडल को विजेता टीम के कप्तान को दिया जाता है, जो भारत के पूर्व कप्तान की विरासत को बनाए रखने के लिए शुरू किया गया था।

शुभमन गिल टेस्‍ट कप्‍तान 

विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन की टेस्‍ट रिटायरमेंट के बाद ये भारत की पहली टेस्ट सीरीज है। शुभमन गिल नए युवा कप्तान हैं और इसी के साथ टीम इंडिया के एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। अब देखना होगा कि इंग्लैंड में इस युवा टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट में हेड टू हेड

भारत और इंग्लैंड के बीच हेड टू हेड की बात करे तो दोनो टीमों के बीच अभी तक कुल 136 टेस्ट मैच हुए हैं। 35 बार भारत और 51 बार इंग्लैंड जीता है। दोनों के बीच 50 मैच ड्रा रहे हैं। भारत इंग्लैंड में 26 मैच जीता है और 36 हारा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

तेंदुलकर परिवार में गूंजेगी शहनाई! अर्जुन-सानिया के शादी की तैयारियां तेज,भावुक सचिन ने बेटे के लिए कही ये बात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अब जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। अर्जुन और सानिया...
spot_img

Latest Stories

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...