back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kapil Dev Birthday: जब कपिल देव ने दाउद इब्राहिम को फटकार दिया था, जानिए ऐसा क्या हुआ था

1983 के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव का आज 66वां जन्मदिन है। कपिल देव ने 1986 में दाउद इब्राहिम को अपने कमरे से बाहर निकाल दिया था।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कपिल देव आज अपना 66 व जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कपिल देव एक ऐसा नाम है जब साल 1983 में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के सामने खेलना मुश्किल होता था तब उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को न सिर्फ विश्व कप जिताया बल्कि यह विश्वास भी पैदा कर दिया कि वेस्टइंडीज जैसी घातक टीमों को शानदार खेल की बदौलत हराया जा सकता है। बेमिसाल कप्तानी के लिए जाने जाने वाले कपिल देव को तो हर क्रिकेट फैन जानता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुस्से से आग बबूला होकर उन्होंने दाऊद इब्राहिम को फटकार लगाई थी।

दाऊद इब्राहिम को लगाई थी फटकार 

यह साल था 1986 का जब भारत पाकिस्तान के बीच बायलैटरल सीरीज चल रही थी। सीरीज की शुरुआत से पहले दाऊद इब्राहिम ने ऐलान किया कि अगर टीम इंडिया पाकिस्तान को मैच हरा पाती है तो वह हर एक खिलाड़ी को एक-एक कर गिफ्ट देगा। आतंक की दुनिया में रसूक रखने वाला दाऊद इब्राहिम उस समय टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम तक पहुंच गया। कपिल देव की जैसे ही उस पर नजर पड़ी तो उन्होंने गुस्से में उसे फटकार लगा दी और कहा की “तुम कौन हो जाओ यहां से”। 

कपिल देव दाऊद इब्राहिम से अनजान थे 

कपिल देव को गुस्से में देखकर दिलीप वेंगसरकर सहम गए। क्योंकि पूरी टीम मीडिया में केवल वही जानते थे कि दाऊद इब्राहिम आतंक की दुनिया का कितना खौफनाक नाम है। कपिल देव इस बात से अनजान थे। हालांकि साल 1993 में जब मुंबई में आतंकी हमला हुआ इसका सरगना दाऊद इब्राहिम था तब कपिल देव समेत पूरा भारत जान गया कि पाकिस्तान की शह पर पलने वाला आतंकी सरगना किन कारनामों से आतंक की दुनिया में जाना जाता है। उसे समय के बाद से ही दाऊद इब्राहिम भारत की मोस्ट वांटेड आतंकवादी लिस्ट में शामिल है।

Advertisementspot_img

Also Read:

14 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने इमरान खान के स्वास्थ्य पर जताई चिंता, पाकिस्तान सरकार को लिखा पत्र, उठाई ये मांग

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान की बिगड़ती सेहत को लेकर 14 पूर्व...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵