back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND W vs AUS W : जेमिमा-हरमन की शानदार पारी, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, तीसरी बार फाइनल में पहुंची टीम

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। अब भारतीय टीम फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका से 2 नवंबर को खेलेगी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने गुरुवार (30 अक्टूबर) को मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। यह विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज रहा। इस शानदार जीत के साथ भारत फाइनल में पहुंचा, जहां 2 नवंबर को उसका सामना साउथ अफ्रीका से होगा।

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और लिचफील्ड की सेंचुरी तथा पेरी-गार्डनर की शानदार पारियों से टीम ने 339 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में हरमनप्रीत (89) और जेमिमा (नाबाद 127) की धमाकेदार बल्लेबाजी से भारत ने 49वें ओवर में ही ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

तीसरी बार फाइनल में पहुंची भारतीय टीम 

भारत की यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक रही। सात साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया ने उस ऑस्ट्रेलिया को मात दी, जो 2017 से अब तक वनडे विश्व कप में अजेय रही थी। 2017 के सेमीफाइनल की तरह इस बार भी भारत ने बाजी मारी और तीसरी बार (2005, 2017, 2025) फाइनल में जगह बना ली।

ऐसी रही भारत की बैटिंग

339 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत लड़खड़ाती रही। शेफाली वर्मा सिर्फ 10 रन बनाकर लौटीं, जबकि स्मृति मंधाना ने 24 रन जोड़े। इसके बाद हरमनप्रीत और जेमिमा ने पारी संभाली, शतकीय साझेदारी की और टीम को 100 के पार पहुंचाया। हालांकि 89 रन बनाकर हरमनप्रीत आउट हुईं, लेकिन 167 रनों की साझेदारी ने भारत की जीत की नींव रख दी।

दीप्ति शर्मा ने जिम्मेदारी भरी पारी खेली, लेकिन 24 रन बनाकर 41वें ओवर में रन आउट हो गईं। दूसरी ओर जेमिमा ने मोर्चा संभाला और 115 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। ऋचा घोष ने 16 गेंदों में 26 रन ठोके, हालांकि 46वें ओवर में वह आउट हुईं। अंत में जेमिमा (नाबाद 127, 14 चौके) और अमनजोत ने मिलकर 49वें ओवर में भारत को यादगार जीत दिलाई। अब फाइनल में टीम इंडिया 2 नवंबर को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी।

ऐसी रही ऑस्ट्रेलिया की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही, कप्तान एलिसा हीली सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद लिचफील्ड और एलिस पेरी ने पारी संभाली और शतकीय साझेदारी की। लिचफील्ड ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 77 गेंदों पर शानदार शतक ठोका, जिससे 20 ओवर तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 130 के पार पहुंच गया।

28वें ओवर में अमनजोत कौर ने बड़ा झटका दिया, जब उन्होंने तूफानी बल्लेबाज लिचफील्ड को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया की लय तोड़ी। लिचफील्ड ने 93 गेंदों में 119 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 17 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इसके बाद 34वें ओवर में श्री चरणी ने बेथ मूनी (24) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया।

36वें ओवर में श्री चरणी ने एक और सफलता दिलाते हुए सदरलैंड को पवेलियन भेजा। 40वें ओवर में राधा यादव ने एलिस पेरी (77) का अहम विकेट झटका, जबकि 43वें ओवर में मैकग्रा रन आउट हो गईं। अंत में एश्ली गार्डनर ने तेजतर्रार फिफ्टी से स्कोर बढ़ाया, लेकिन पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.5 ओवर में 338 रन पर ढेर हो गई।

भारत vs ऑस्ट्रेल‍िया का वनडे में हेड टू हेड 

महिला वनडे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 61 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने केवल 12 बार जीत दर्ज की है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम 49 मैचों में विजयी रही है, जो उनकी ऐतिहासिक मजबूती को दर्शाता है।

गौरतलब है कि, ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम अब तक 7 बार वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है, जबकि भारत पहली बार इतिहास रचने की दहलीज पर है। टीम इंडिया इससे पहले 2005 और 2017 में फाइनल तक पहुंची थी। दिलचस्प बात यह है कि 2017 में भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...