नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज बुमराह के चोट के चलते खबरें आ रही थीं कि आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में वो हिस्सा नहीं लेंगे। जसप्रीत बुमराह इन सभी खबरों को फर्जी बताया है।
जसप्रीत बुमराह ने तोड़ी चुप्पी
तेज गेंदबाज ने एक्स पर लिखा, “मुझे पता है कि फर्जी खबरें फैलाना आसान है लेकिन इससे मुझे हंसी आती है। स्रोत अविश्वसनीय हैं,” जसप्रीत ने कुछ हंसते हुए इमोजी के साथ पोस्ट किया।
बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मुकाबला सिडनी में खेला गया था इस निर्णायक पांचवें टेस्ट के दौरान बुमराह को चोट लग गई थी। चोट के चलते उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं की, भारत मैच हार गया और सीरीज़ 3-1 से ऑस्ट्रेलिया के नाम हो गई।
ICC प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ चुना गया
हालांकि, बुमराह ने इस में सीरीज में सबसे ज्यादा 32 विकेट चटकाए थे। इस बड़े कारनामे के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ चुना गया था। सीरीज के पहले ही मैच में उन्होने कप्तानी की और पर्थ टेस्ट उनके नेतृत्व में खेला गया जो की इस दौरे का एकमात्र मैच में टीम इंडिया को जीत मिली। रोहित शर्मा ने पर्थ में सीरीज के शुरुआती मैच को छोड़ने का फैसला किया था।
इस बीच टीम इंडिया के टेस्ट गेंदबाज बुमराह को दिसंबर 2024 के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के खिताब से नवाजा गया था। उन्होंने 14.22 का औसत से दिसंबर में तीन टेस्ट मैचों में 22 विकेट लिए थे।




