back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नए साल में जसप्रीत बुमराह का धमाका, ICC टेस्‍ट रैंकिंग में बने नंबर 1 बोलर, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मेलबर्न टेस्ट में नौ विकेट झटके थे, जिससे उन्होंने आईसीसी टेस्‍ट गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर बरकरार है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस वक्‍त क्रिकेट जगत में एक सितारा बनकर उभरे है। अपनी गेंदबाजी की तेज धार से कंगारु बैटर्स के बुरे हाल कर रखें है। क्रिकेट की दुनिया में बुम-बुम बुमराह छाए हुए हैं। वहीं बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में उनके सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भी धराशाई हो गई है। इस नए साल आगमन जसप्रीत बुमराह ने एक एक धमाके के साथ शुरआत किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार आईसीसी टेस्ट बॉलिंग में रैंकिंग जारी की है। जिसमें टीम इंडिया के विकेट टेकर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टॉप पर अपनी जगह मजबूत की है। जारी की गई रैंकिंग में गेंदबाजी में 907 रेटिंग अंक का आंकड़ा छूकर नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया।

जसप्रीत बुमराह के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय गेंदबाज बुमराह ने हाल में क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला कर चुके स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को पछाड़ दिया है। जिन्होंने 2016 में 904 अंकों के साथ अपनी सर्वोच्च रेटिंग हासिल की थी। बुमराह ने हाल में अश्विन की बराबरी की थी, और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में बेहतर प्रदर्शन के दम पर वह नया भारतीय रिकार्ड बनाने में कामयाब रहे है। बुमराह 907 रेटिंग अंकों के साथ सर्वकालिक सूची में इंग्लैंड के डेरेक अंडरवुड के साथ संयुक्त 17वें स्थान पर हैं।

बॉक्सिंग डे टेस्ट में छाए रहे थे जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम के विकेट टेकर बॉलिंग के रुप में साबित हुए बुमराह इस सीरीज में अ‍ब तक कापी शानदार प्रदर्शन किया है। बुमराह ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में नौ विकेट चटकाए थे, जिससे उन्होंने गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर अपनी जगह को मजबूती प्रदान की है। हालांकि, भारत इस मैच में हार गया था। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने एमसीजी में अपने छह विकेटों के दम पर 15 रेटिंग अंक हासिल किए, जिससे वह एक पायदान चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

करियर के सर्वश्रेष्ठ स्थान पर पहुंचे जायसवाल  

पैंट कमिंस ने सीरीज के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की 184 रन की तगड़ी जीत के दौरान दो पारियों में 90 एक शानदार रन बनाने के बाद टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में भी तीसरा स्थान पाने में सफल रहे है। बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की पहली पारी में 82 रन की बदौलत से वें 854 रेटिंग अंकों के साथ अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गए है, वहीं ऑलरांउडर नीतीश कुमार रेड्डी के मेलबर्न टेस्ट मैच में शतक ठोक कर वें टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में 20 स्थान ऊपर 53वें नंबर पर पहुंचा दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵