back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इटालियन ओपन : प्लिसकोवा को परास्त कर स्विएतेक बनीं चैंपियन : लीड-2)

रोम, 16 मई (आईएएनएस)। पोलेंड की इगा स्विएतेक ने चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा को हराकर इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल वर्ग का खिताब जीत लिया। स्विएतेक ने 46 मिनट तक चले एकतरफा फाइनल मुकाबले में नौंवीं रैंकिंग की प्लिसकोवा को लगातार सेटों में 6-0, 6-0 से हराकर खिताब जीता। 19 वर्षीय स्विएतेक ने पहले सर्विस में 93.3 फीसदी अंक हासिल किए जबकि प्लिसकोवा ने 44.4 फीसदी अंक लिए। इस जीत के साथ ही स्विएतेक ने अपना पहला डब्ल्यूटीए 1000 खिताब जीता जबकि उनके करियर का यह तीसरा खिताब है। उन्होंने पिछले साल फ्रेंच ओपन और फरवरी में एडिलेड का खिताब जीता था। डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 15वें रैंक की स्विएतेक का इस सीजन का यह दूसरा खिताब है और इस जीत के साथ ही वह शीर्ष-10 में शामिल हो गई हैं। स्विएतेक ने मैच में 17 विनर्स लगाए और सिर्फ पांच बेजां भूलें की। 1983 के बाद इटालियन ओपन का मुकाबला एकतरफा रहा है। 1983 में हंगरी के आंद्रिया तेमेस्वारी ने अमेरिका के बोनी गाडुसेक को 6-1, 6-0 से एकतरफा मुकाबले में मात दी थी। स्विएतेक ने इससे पहले 2019 में लुगानो में प्लिसकोवा की बहन क्रिस्टिना को 6-0, 6-1 से हराकर पहली बार डब्ल्यूटीए के फाइनल में जगह बनाई थी। प्लिसकोवा के करियर में यह दूसरी बार है जब वह पूरे मैच में एक भी गेम नहीं जीत सकीं हैं। इससे पहले उन्हें 2009 में लातिना नासकोसा आईटीएफ के क्वार्टर फाइनल में पोलैंड की एना कोरजेनिआक के हाथों 0-6, 0-6 से हार का सामना करना पड़ा था। — आईएएनएस एसकेबी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Allu Arjun के जामंदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵