नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क । दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर ओर पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। यानी उनका का निधन हो गया है। दरअसल, सोशल मीडिया अफरीदी के निधन का एक वीडियो खूब वायरल हो रही है जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पूर्व पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी का निधन हो गया है।
[EMBED]
बता दें कि, शाहिद अफरीदी कुछ दिन पहले तक भारत सरकार और भारतीय सेना के खिलाफ लगातार देश विरोधी बयानों के कारण चर्चा में बने हुए थे। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान उन्होंने कई बार इंडियन आर्मी और भारत सरकार को निशाना बनाते हुए भड़काऊ बयान दिया था। आइए जानते हैं कि पूरा सच क्या है?
वायरल वीडियो में क्या है सच्चाई
इस वायरल वीडियो में सामने आया है कि, पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का निधन हो गया है। उन्हें कराची में दफनाया गया, वहीं, विजन ग्रुप के चेयरमैन समेत कई अधिकारियों द्वारा शोक, संवेदना व्यक्त करने का भी दावा किया गया है। जब वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि वायरल हो रहे इस वीडियो को AI से बनाया गया है, जिसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। वीडियो पूरी तरह से फेक और फर्जी है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी बिल्कुल पूरी तरह फिट हैं। उनके निधन की खबर झूठी है।
आपको याद हो कि, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत सरकार ने पाकिस्तानी क्रिकेटर समेत कई कलाकारों ओर बड़ी हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैन लगा दिया था। अफरीदी सालों पहले क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और काफी समय से राजनीतिक गतिविधियों में सम्मिलित रहे हैं।
ऐसा रहा है शाहिद अफरीदी का कॅरियर
शाहिद अफरीदी के क्रिकेट करियर की बात करे तो उन्होंने 2017 में क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करते हुए 11 हजार से अधिक रन बनाए और तीनों फॉर्मेट में कुल 541 विकेट भी है। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड अब भी उन्हीं के नाम है। उन्होंने अपने ODI करियर में 351 सिक्स लगाए, भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा इस मामले में उनसे सिर्फ 7 छक्के दूर हैं।




