back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल टर्निग प्वाइंट : बोल्ट की डबल-स्ट्राइक और बढ़ते दबाव से एलएसजी को मिली हार

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। खेल की शुरुआत में ही ट्रेंट बोल्ट ने लगातार दो बॉल में दो विकेट लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी और बढ़ते रन रेट और विकेटों के नुकसान की वजह से रविवार को आईपीएल 2022 के 63वें मैच में राहुल की टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 24 रन से हार का सामना करना पड़ा। 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, लखनऊ सुपर जायंट्स का छठे ओवर में स्कोर 29/3 था। बोल्ट ने तीसरे ओवर की पहली दो गेंदों में दो विकेट लेकर राजस्थान रॉयल्स को सफलता दिलाई। क्विंटन डी कॉक 7 रन बनाकर आउट हो गए और उसकी अगली गेंद पर आयुष बडोनी (0) आउट हो गए। बडोनी एलबीडब्ल्यू हुए थे और इसका रिव्यू किया लेकिन अंपायर का फैसला नहीं बदल सके। इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स ने भी शुरूआती विकेट खो दिया था जब जोस बटलर तीसरे ओवर में 11 रन पर आउट हो गए थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने जल्द विकेट नहीं खोया। संजू सैमसन (32) नौवें ओवर में आउट हुए। राजस्थान रॉयल्स के रूप में कप्तान ने यशस्वी जायसवाल (41) के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रन जुटाए और आउट होने से पहले अपनी टीम को 75/1 तक पहुंचा दिया। इसके विपरीत, लखनऊ सुपर जायंट्स ने जल्द दो विकेट खो दिए और जब केएल राहुल 19 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए, तो उनका स्कोर 29/3 था। दीपक हुड्डा (39 गेंदों में 59 रन) और कुणाल पांड्या (23 रन पर 25 रन) के बीच 65 रन की साझेदारी की बदौलत उन्होंने स्कोर में थोड़ा सुधार किया। मार्कस स्टोइनिस ने भी 17 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली, लेकिन यह मैच जीतने के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुआ और 24 रन से मैच हार गए। –आईएएनएस आरएचए/

Advertisementspot_img

Also Read:

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां बल्लेबाजों के लिए ऑरेंज कैप खास होती है, वहीं गेंदबाजों के लिए पर्पल कैप (Purple...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵