नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केएल राहुल को अब टी20 टीम के कप्तान बनाया जा सकता है। इसके लिए उन्हें एक तगड़ा ऑफर दिया गया है। अगर इस ऑफर को केएल राहुल स्वीकार करते है तो सालाना करोड़ों रुपये मिलेगे।
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ओर आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स क लिए खेलने वाली केएल राहुल को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ा ऑफर मिला है। केएल राहुल को बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से अप्रोच किया गया है। साथ ही केएल राहुल को आईपीएल 2026 से पहले न सिर्फ कप्तानी की पेशकश की गई है, बल्कि उन्हें 25 करोड़ रुपए सालाना भी देने की बात कही गई है।
बता दें कि, लखनऊ सुपर जायंट्स से अलग होने के बाद केएल राहुल (KL Rahul) ने मेगा ऑक्शन में उतरने का फैसला किया था, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने उन्हें 14 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि, इस दौरान केएल राहुल को दिल्ली की कप्तानी करने का ऑफर दिया गया था लेकिन राहुल ने मना कर दिया था, जिसके बाद अक्षर पटेल को कमान संभालनी पड़ी। अब केएल को KKR की कप्तानी और 25 करोड़ रुपए की पेशकश की गई है।
मेगा ऑक्शन में दिखाई थी दिलचस्पी
केएल राहुल (KL Rahul) ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2013 में आरसीबी से की थी, लेकिन एक सीजन के बाद वह हैदराबाद से जुड़ गए थे। जबकि वह पंजाब किंग्स और लखनऊ की कप्तानी भी कर चुके हैं। वही, साल 2024 में LSG से रिश्ते में खटास आने के बाद केएल ने फ्रेंचाइजी छोड़ने का निर्णय लिया था। और फिर उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने अप्रोच कर लिया।
क्या केकेआर में जाएंगे KL Rahul?
इसे लेकर फिलहाल, अभी तक स्पष्ट नहीं है कि केएल राहुल (KL Rahul) आईपीएल 2026 से पहले KKR में शामिल होंगे या नहीं, क्योंकि अभी तक ना ही KKR ने इस पर कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है ना ही केएल राहुल की ओर से कुछ बयान साझा किया गया है।
हालांकि, अगर केएल राहुल दिल्ली का हाथ छोड़कर केकेआर का दामन थामते हैं तो ऐसे में DC की बल्लेबाजी लाइनअप कमजोर हो सकती है, क्योंकि IPL 2025 में केएल राहुल का बल्ला आगे उगला था। वहीं, केएल के जाने के बाद DC को एक बेहतरीन तकनीक वाले बल्लेबाज की तलाश करनी होगी।
शानदार रहा था आईपीएल 2025
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की और से केएल राहुल ने IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। KL ने दिल्ली के लिए खेली 13 पारियों में 53.90 की दमदार औसत के साथ 539 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतकीय पारियां शामिल थीं। वहीं, केएल ने यह सभी रन 149.72 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से बनाए थे।




