Yashasvi Jaiswal: आईपीएल में यशस्वी जायवाल ने रचा इतिहास, यह रिकॉर्ड बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी

IPL 2024: यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़कर मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को बड़ी जीत दिलाई है। सोमवार (22 अप्रैल) को राजस्थान ने 9 विकेट से मैच जीता।
मुंबई के खिलाफ शतक लगाने के बाद यशस्वी जायवाल।
मुंबई के खिलाफ शतक लगाने के बाद यशस्वी जायवाल। @rajasthanroyals एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 का 38वां मुकाबला सोमवार को रोमांचक हुआ। पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और इस सीजन की अब तक की सबसे कामयाब टीम राजस्थान रॉयल्स में भिड़ंत हुई। इसमें यशस्वी जायसवाल की शानदार शतक पारी की वजह से राजस्थान रॉयल्स ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। यशस्वी ने 60 गेंदों पर नाबाद 104 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 7 छक्के लगाए। बता दें मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट पर 179 रन बनाए। वहीं, राजस्थान ने 18.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाकर मैच जीत ली। संजू सैमसन 28 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे। जोस बटलर ने 25 गेंदों पर 35 रन बनाए।

यशस्वी का बड़ा रिकॉर्ड

मैच में यशस्वी ने शतक लगाकर आईपीएल में इतिहास रचा। वह 23 साल की उम्र पूरी होने से पहले टूर्नामेंट में दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके हैं। यशस्वी ने साल 2023 में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के ही खिलाफ 124 रन बनाए थे। उस वक्त उनकी उम्र 21 साल 123 दिन थी। अब जयपुर में नाबाद 104 रन बनाए। उन्होंने आईपीएल में दूसरा शतक 22 साल 116 दिनों की आयु में लगाया है।

1 टीम के खिलाफ सबसे अधिक शतक

यशस्वी ने मुंबई के खिलाफ दूसरा शतक जड़ा है। वह एक टीम के खिलाफ दो शतक मारने वाले 5वें बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में केएल राहुल पहले नंबर पर हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 3 शतक जड़े हैं। क्रिस गेल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 2 शतक, विराट कोहली ने गुजरात लायंस के खिलाफ शतक, डेविड वॉर्नर ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 2 शतक मारे हैं। जोस बटलर ने कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 2-2 शतक लगाए हैं। अब इस लिस्ट में यशस्वी भी शामिल हो चुके हैं।

राजस्थान को हाथ लगी खास उपलब्धि

आईपीएल इतिहास में राजस्थान शुरुआती आठ मैचों में सात मैच जीतने वाली 5वीं टीम बन चुकी है। सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने साल 2010 में यह उपलब्धि पाई थी। पंजाब किंग्स ने साल 2014, चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2019, गुजरात टाइटंस ने साल 2022 में यह उपलब्धि हासिल की थी। इनमें से सिर्फ गुजरात ही उस सीजन में चैंपियन बनी थी।

राजस्थान ने बनाया होमग्राउंड को किला

इस सीजन में राजस्थान ने अपने होमग्राउंड के किले में तब्दील किया है। जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में टीम ने इस सीजन में पांच मैच खेलकर चार में जीत दर्ज की है। सिर्फ एक मैच हारी है। साल 2023 में जयपुर में राजस्थान टीम पांच में से चार मैच हार गई थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in