RR vs MI: राजस्थान और मुंबई में आज कौन जीतेगा मुकाबला? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IPL 2024: इस आईपीएल में अब तक की सबसे कामयाब टीम राजस्थान रॉयल्स और पिछड़ी टीम मुंबई में आज भिड़ंत होगी। हालांकि पहले के मैचों में मुंबई का पलड़ा भारी रहा है।
मुंबई इंडियंस का आज राजस्थान रॉयल्स से मुकाबला।
मुंबई इंडियंस का आज राजस्थान रॉयल्स से मुकाबला। @mipaltan एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 में आज शाम 7:30 बजे से मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच काटे की टक्कर शुरू होगी। प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स का दबदबा है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की मुश्किलें जारी हैं। मुंबई ने इस सीजन केवल 3 मैच जीते हैं। प्लेऑफ के लिए मुंबई को कुछ मैचों में जीत दर्ज करनी पड़ेगी। अन्य टीमें मजबूती के साथ प्वाइंट्स टेबल में हैं। पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई को बेहतरीन रणनीति की जरूरत है।

इन दो खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने धाकड़ फॉर्म में हैं। इस सीजन वह एक शतक लगा चुके हैं। राजस्थान से जोस बटलर फॉर्म में हैं। वह दो बार शतक लगाए हैं। दोनों खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली हैं।

दोनों टीमें 29 बार हुई हैं आमने-सामने

राजस्थान और मुंबई के बीच IPL मैचों में कड़ी टक्कर दिखी है। दोनों टीमों में अब तक 29 मुकाबले हुए हैं। इनमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। राजस्थन ने 13 मैचों में जीत हासिल की है।

मुंबई की गेंदबाजी कमजोर

इस आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। यह टीम पहली टीम है, जिसने छह मैच जीते हैं। मुंबई इंडियंस ने तीन मैच ही जीत सकी है। मुंबई की गेंदबाजी कमजोर साबित हुई है। आज राजस्थान का घरेलू मैदान है, जिससे मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के पक्ष में जा सकता है।

मुंबई इंडियंस की टीम

कप्तान हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मो. नबी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह, जेराल्ड कोएट्जिया, आकाश मधवाल, नुवान तुषारा, कुमार कार्तिकेय, नमन धीर, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, हार्विक देसाई, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, डेवाल्ड ब्रेविस, क्वेना मफाका।

राजस्थान रॉयल्स की टीम

कप्तान और विकेटकीपर संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, रोवमैन पॉवेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, जोस बटलर, केशव महाराज, टॉम कोहलर-कैडमोर, शुभम दुबे, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, नवदीप सैनी, तनुश कोटियन, डोनोवन फरेरा, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठौड़।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in