back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

GT Vs DC: तो इस खिलाड़ी की वजह से हारी गुजरात टाइटंस, शुभमन गिल ने ठहराया जिम्मेदार

GT Vs DC Highlights: आईपीएल 2024 में शुभमन गिल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद बड़ा बयान दिया। इस हार के चलते उन्हें प्वाइंट्स टेबल में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का 32वां मुकाबला बुधवार को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ। मैच में गुजरात टाइटंस को करारी हार मिली, जिस कारण उनकी रनरेट पर भी असर पड़ा। मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में 89 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में 8.5 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 92 रन बना दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से मैच जीत लिया।

कप्तान गिल क्या बोले?

गुजरात की हार के बाद कप्तान शुभमन गिल काफी निराश दिखे। उन्होंने टीम की हार के पीछे खराब बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहराया। गिल के लिए मैच को जीतना बेहद जरूरी था, लेकिन मुकाबले में उन्होंने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम का कोई बल्लेबाज खास नहीं कर सका। राशिद खान ने 31 रनों का पारी खेली, जो टीम के लिए सर्वाधिक था। उनके अलावा कोई बल्लेबाज 10 रनों का स्कोर पार नहीं किया। कप्तान गिल ने हार के लिए अपनी खराब बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि हमने औसत बल्लेबाजी की। हमें इस मैच को भूलकर आगे बढ़ना होगा।

खराब रहा शॉट का चयन

गिल ने कहा कि पिच अच्छी थी, मगर हमारे बल्लेबाजों के शॉट का चयन खराब रहा। विकेट ठीक था, लेकिन आप मेरे, साहा और साई के आउट होने के तरीकों को देखेंगे तो इसका पिच से लेना-देना नहीं था। कहा, इस छोटे से स्कोर के बाद हम कहीं भी मैच में नहीं थे, जब तक हमारे गेंदबाज दो हैट्रिक नहीं ले लेते, तभी हमारी संभावना बन सकती थी।

कमबैक जरूरी

गुजरात का अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ 21 अप्रैल को है। मैच पंजाब में खेला जाएगा। जीटी ने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जहां उन्हें 3 मैचों में जीत मिली है। 4 मैचों में उनकी टीम को हार मिली है। अब टीम के लिए एक हार भी भारी पड़ सकती है। यहां से गिल दमदार कमबैक की उम्मीद कर रहे होंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

WPL 2026 Final: खिताब के लिए आज आमने-सामने होंगी DC और RCB, जानिए कब और कहां देखें मैच

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स ने...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...