नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 के 58वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को करारी शिकस्त दी। RCB ने 60 रनों से हराया। RCB की जीत में विराट कोहली की शानदार भूमिका रही। इस जीत के साथ RCB के प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं, Punjab Kings प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। इस मुकाबले के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन बेहद निराश नजर आए। उन्होंने अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर बात कही है।
पंजाब 12 मैचों में सिर्फ 4 में जीत
सैम करन ने कहा कि इस सीजन में उनकी टीम का प्रदर्शन निराशानजक रहा। Punjab Kings ने 12 मैचों में सिर्फ 4 में जीत हासिल की है। टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है, क्योंकि वह बचे दो मैच जीतकर भी 12 अंक तक पहुंच पाएंगे, जो क्वालिफिकेशन के लिए कम है।
सैम करन का बयान
सैम ने कहा कि टूर्नामेंट के बारे में कहें तो दिल दुखाने वाला रहा। कई सकारात्मक चीजें रहीं, लेकिन हम अहम मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। हम जानते थे कि विराट क्रीज पर हैं तो हमें उनका विकेट लेना था। हमने अच्छा समायोजन बैठाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हो सका। अगले साल अच्छी वापसी की कोशिश करेंगे। बता दें, इस सीजन पंजाब किंग्स की कप्तान शिखर धवन के हाथों में थी। इंजरी के कारण धवन रेस्ट पर हैं। करन ने कहा कि शिखर धवन कुछ मैचों के बाद वापसी कर सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। धवन के न होने से टीम को नुकसान हुआ है।
मैच की हाईलाइट्स
दोनों टीमों में धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में RCB ने कोहली की 47 गेंदों पर 92 रनों की शानदार पारी खेली। RCB ने सात विकेट पर 241 रन का स्कोर बनाया। पाटीदार और कैमरन ग्रीन ने भी विराट कोहली का साथ निभाया। पाटीदार ने 23 गेंदों पर 55 रन और ग्रीन ने 27 गेंदों पर 46 रन बनाए। रनचेज के दौरान पंजाब किंग्स काफी तेजी से बल्लेबाजी कर रही थी, लेकिन उनका विकेट गिरना जारी रहा। पंजाब 17 ओवर में 181 रन पर ऑलआउट हो गई।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




