नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| आईपीएल 2024 के 58वें मैच में राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब के बीच हुए मुकाबले में बैंगलोर ने 60 रन से जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 241 रन बनाया था। जवाब में पंजाब किंग्स 17 ओवर्स 181 रन पर आल आउट हो गई।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 242 रन का टारगेट दिया है। लेकिन पंजाब लगातार विकेट गिरने की वजह रन चेज नहीं कर पाई। पंजाब की ओर कोई बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हुआ। वे केवल 181 बनाकर 17 ओवर्स में आल आउट हो गए।
पंजाब के बल्लेबाजों ने किया निराश
राइली रूसो ने 61 रन की पारी खेली थी। जॉनी बेयरस्टो ने 27 रन की पारी खेली थी। प्रभसिमरन सिंह (6 रन) को स्वप्निल सिंह ने LBW कर दिया। वहीं सैम करन ने 22 रन की पारी खेली।
बैंगलोर के बल्लेबाजों ने किया कमाल
बैंगलोर के बल्लेबाजों ने कमाल किया। विराट कोहली ने 47 बॉल पर 92 रन बनाए, जबकि रजत पाटीदार ने 23 बॉल पर 55 रन की शानदार पारी खेली। कैमरन ग्रीन 46 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
बैंगलोर के गेंदबाजों ने किया कमाल
बैंगलोर के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्वपनिल सिंह ने 2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लिया। कर्न शर्मा ने 2 विकेट हासिल किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसी (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन।
पंजाब किंग्स : जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, राइली रूसो, शशांक सिंह, सैम करन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, विध्वाथ कविरप्पा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/




