नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| IPL-2024 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में धर्मशाला स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। है बैंगलोर का स्कोर तीन ओवर में एक विकेट पर 20 रन है।
पंजाब ने किया एक बदलाव
कप्तान सैम करन ने कगिसो रबाडा की जगह लियम लिविंगस्टन को प्लेइंग-11 में शामिल किया है। जबकि बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने ग्लेन मैक्सवेल की जगह लॉकी फर्ग्यूसन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।
इस सीजन में पंजाब और बेंगलुरु के बीच यह दूसरा मुकाबला है। इससे पहले 25 मार्च को मुकाबला हुआ था, जिसमें आरसीबी ने 4 विकेट से जीत मिली थी। इस मैच में जो भी टीम हारेगी, वो प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर होगी। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरा मैच खेल रही हैं। पिछले मैच में बेंगलुरु को 4 विकेट से जीत मिली थी।
जबकि मैच जीतने वाली टीम के 10 अंक होंगे और वो प्लेऑफ की रेस में रहेगी। फिलहाल आरसीबी और पंजाब ने बराबर 11 मैच खेले, जिसमें से 4 ही में जीत हासिल की है। दोनों ही टीमों के बराबर 8 अंक हो चुके हैं। आरसीबी अभी 7वें नंबर पर बनी हुई है। जबकि पंजाब 8वें पायदान पर है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन।
पंजाब किंग्स : सैम करन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, राइली रूसो, लियम लिविंगस्टन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, विद्वत कवरप्पा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




